फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde Hospitalised After Sudden Health Deterioration Doctors Say His Condition Is Stable

Eknath Shinde Health: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत; डॉक्टरों ने क्या बताया?

Sat, 04 Jul 2026 11:57 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 04 Jul 2026 11:57 AM IST
सार

Shinde Health Updates: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है। आखिर उनकी तबीयत क्यों बिगड़ी, डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह क्यों दी, उनकी सेहत को लेकर डॉक्टरों ने क्या जानकारी दी? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Eknath Shinde Hospitalised After Sudden Health Deterioration Doctors Say His Condition Is Stable
क्यों बिगड़ी शिंदे की तबीयत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यस्त कार्यक्रम, अत्यधिक काम का दबाव और वायरल बुखार की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे की तबीयत कैसे बिगड़ी?

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा सत्र और हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण शिंदे लगातार व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें कमजोरी और बुखार की शिकायत हुई। इसके बावजूद वह तय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ठाणे पहुंचे, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करने पड़े। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें शुक्रवार रात ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने शिंदे की सेहत को लेकर क्या कहा?

  • अत्यधिक तनाव और लगातार काम की वजह से उनकी तबीयत प्रभावित हुई।
  • वायरल बुखार और कमजोरी की शिकायत भी।
  • घर पर आराम करने के बजाय अस्पताल में भर्ती होने की सलाह।
  • फिलहाल उनकी हालत पूरी तरह स्थिर।
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा।
  • डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं।
  • इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा।
  •  स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

अस्पताल में भर्ती होने से कौन सा कार्यक्रम प्रभावित हुआ?

शिंदे के अस्पताल में भर्ती होने का असर ठाणे में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम पर भी पड़ा। धुले की शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता शुभांगी पाटिल का पार्टी प्रवेश समारोह शुक्रवार दोपहर गंगूबाई शिंदे हॉल में होना था। लेकिन शिंदे की तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। बाद में रात करीब दो बजे कल्याण से सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में शुभांगी पाटिल ने ठाणे में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed