{"_id":"699548753e27981fd50b089e","slug":"election-commission-37-rajya-sabha-vacant-seats-in-10-states-elections-on-march-16-hindi-news-updates-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, जानिए कब होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha Election: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, जानिए कब होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
राज्यसभा में खाली होने जा रहीं 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी।
राज्यसभा चुनाव की तारीख का एलान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, , असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगान की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।
ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
इस चुनाव का क्या होगा असर?
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा मिलेगा। वहीं तमिलनाडु और बंगाल में क्रमशः डीएमके और टीएमसी को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि लेफ्ट के बंगाल में शून्य होने के बाद एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। बिहार में भाजपा गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए यहां पांच में से चार सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस आगे रहेगी और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Elections 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में अप्रैल में होंगे चुनाव, जानें कब तक होगा तारीखों का एलान
Trending Videos
ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
- राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा।
- 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
- 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।
- जिन दिग्गज नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Election Commission of India has announced biennial elections to the Council of States (Rajya Sabha) to fill 37 seats from 10 states, with polling scheduled for 16 March 2026. The election process will begin with the issue of notifications on 26 February 2026, and counting of… pic.twitter.com/4rmAPlu4Zi
— Press Trust of India (@PTI_News) February 18, 2026
इस चुनाव का क्या होगा असर?
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा मिलेगा। वहीं तमिलनाडु और बंगाल में क्रमशः डीएमके और टीएमसी को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि लेफ्ट के बंगाल में शून्य होने के बाद एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। बिहार में भाजपा गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए यहां पांच में से चार सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस आगे रहेगी और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Elections 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में अप्रैल में होंगे चुनाव, जानें कब तक होगा तारीखों का एलान
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन