सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Results: BJP said Gujarat rejected Freebies, Opposition said see also Result of Himachal Pradesh

जनादेश: भाजपा बोली- गुजरात ने मुफ्त रेवड़ियों को नकारा, विपक्ष ने कहा- हिमाचल भी देखें

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Dec 2022 06:05 AM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद जहां भाजपा गुजरात में प्रचंड बहुमत पर जश्न मना रही है, वहीं हिमाचल में जीत की खुशी कांग्रेस को है। आप व अन्य दल भी अपने नफा नुकसान के आकलन के साथ प्रतिद्वंद्वियों को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। भाजपा ने कहा कि गुजरात ने मुफ्त रेवड़ी और तुष्टीकरण को नकारा है वहीं विपक्षी दलों ने हिमाचल और दिल्ली की ओर देखने की सलाह दी है।

Election Results: BJP said Gujarat rejected Freebies, Opposition said see also Result of Himachal Pradesh
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : Twitter@AmitShah
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के लोगों ने खोखले वादे, मुफ्त की रेवड़ियों और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास व जनकल्याण की राजनीति को जनादेश दिया है। शाह ने कहा, गुजरात ने हमेशा इतिहास रचा है। पिछले दो दशक में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े। इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो, हर वर्ग पूरे दिल से भाजपा के साथ है।

Trending Videos


यह पार्टी की नीतियों में विश्वास की जीत: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश में हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है। देवभूमि की जनता के जनादेश का हम सम्मान करते हैं। भाजपा हिमाचल की जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। वहीं, गुजरात में मिली जीत पर कहा, गुजरात ने पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। यह भाजपा की नीतियों में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व की है यह विजय: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत को पीएम मोदी के प्रति जनता के भरोसे की जीत बताते हुए कहा, गुजरात में सत्ता समर्थक लहर है। गुजरात के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व भाजपा की विकास के लिए प्रतिबद्धता, सुशासन और लोक कल्याणकारी नीतियों का अनुभव किया है।

जनता ने देश विरोधियों को नकारा: भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाजपा की जबरदस्त जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देते हुए कहा, गुजरात के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर विश्वास जताया है। गुजरात की जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड समर्थन दिया है। हमें अब लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। आप और कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, गुजरात के लोगों ने इस चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को खारिज कर विकास को वोट दिया है।

भाजपा जो कहती है जरूर करती है: हार्दिक
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर वीरमगाम से चुनाव जीतने वाले पाटीदार आंदोलन के नेता रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि यह भाजपा पर लोगों के विश्वास की जीत है, क्योंकि भाजपा जो कहती है जरूर करती है। अब पूरा ध्यान अगले 20 साल में किए जाने वाले कामों पर रहेगा।

गुजरात के नतीजे देश का मिजाज नहीं दिखाते: पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा, गुजरात के नतीजे देश का मिजाज नहीं दिखाते। उन्होंने कहा, गुजरात में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार की मशीनरी का यहां एक पार्टी को जिताने के लिए बेजां इस्तेमाल हुआ है। भाजपा को हिमाचल भी देखना चाहिए।

गुजरात-हिमाचल का एक-एक वोट आया काम: आप
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जनता का एक-एक वोट आप के काम आया है। उनके वोटों की बदौलत आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा ने एमसीडी चुनावों में हारने बाद पार्षदों की खरीद-फारोख्त शुरू कर दी है।

प्रियंका-राहुल की मेहनत का नतीजा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश में मिली जीत का श्रेय प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को देते हुए कहा, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलाए गए चुनाव अभियान और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का यह कमाल है।

महाराष्ट्र से छीनी गई परियोजनाओं की मदद  से गुजरात में जीती भाजपा : उद्धव ठाकरे
शिव सेना के अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुजरात में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, गुजरात में भाजपा की जीत के पीछे महाराष्ट्र से छीनी गई परियोजनाओं का बड़ा हाथ है।

भाजपा की जीत का करेंगे  विश्लेषण : टीएमसी
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने हिमाचल में कांग्रेस को जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हिमाचल के लोगों की हर पांच साल में सत्ता बदलने की इच्छा को दर्शाता है। वहीं, गुजरात के नतीजों पर कहा कि इससे 2024 के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed