{"_id":"6a0e4b83e3ccad65d90cb8a5","slug":"falta-assembly-seat-repolling-today-double-central-force-deployed-tmc-candidate-withdraw-west-bengal-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान आज, दोगुना केंद्रीय बल तैनात; TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान आज, दोगुना केंद्रीय बल तैनात; TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 21 May 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को पुनर्मतदान होना है। इस सीट पर बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ था। हालांकि, चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने फलता सीट पर फिर से मतदान कराने का फैसला लिया था।
फलता सीट पर पुनर्मतदान आज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में गुरुवार यानी आज पुनर्मतदान होना है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है। यह कदम 29 अप्रैल को मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप के बाद उठाया गया है, जिसके चलते इस सीट पर मतदान रद्द कर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक पूरी सेक्शन तैनात होगी। इसमें आठ जवान होंगे। पिछले महीने हुए मतदान में हर बूथ पर सिर्फ चार जवान तैनात थे। फलता विधानसभा में 285 मतदान केंद्र हैं। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनाती होंगी। 30 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगी।
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की पार्टी में सब ठीक?: टीएमसी में बढ़ी टूट की अटकलें, विरोध प्रदर्शन में पहुंचे सिर्फ 35 विधायक
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
दक्षिण 24 परगना जिले की सीट फलता से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस ले लिया है। जहांगीर खान के इस कदम को टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान ने एक फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा था कि पुष्पा झुकेगा नहीं।
वहीं, जहांगीर खान ने अपने फैसले पर कहा था कि उनका मुख्य उद्देश्य फलता में शांति, सुरक्षा और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा था कि उनका सपना क्षेत्र को "सोनार फलता" के रूप में विकसित देखना था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री द्वारा फलता के लिए विशेष विकास पैकेज दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी वजह से उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें: Union Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, मंत्री देंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ 207 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों के आंकड़े पर आ गई थी। कांग्रेस ने इस बार अपने खाते में दो सीटें जोड़ीं। टीएमसी के बागी हुमायूं कबीर की पार्टी ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सीपीआईएम ने एक और एआईएसएफ ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

Trending Videos