सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer's son does not get first-rate girl, says Maharashtra MLA, news in hindi

शर्मनाक: NCP समर्थित विधायक के बिगड़े बोल, लड़कियों को लेकर की विवादित टिप्पणी; कांग्रेस MLA ने साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के एक विधायक ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि एक किसान के बेटे को निम्न स्तर की दुल्हन से ही संतोष करना पड़ता है, क्योंकि सबसे सुंदर दिखने वाली लड़कियां ऐसे व्यक्ति से शादी करना पसंद करती हैं, जिसके पास स्थिर नौकरी हो।

Farmer's son does not get first-rate girl, says Maharashtra MLA, news in hindi
महाराष्ट्र के विधायक के बिगड़े बोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के एक विधायक के एक विवादित बयान से राज्य में सियासत गरमा रही है। दरअसल निर्दलीय विधायक ने कहा है कि किसान के बेटे को निम्न स्तर की दुल्हन (लड़कियों) से ही संतोष करना पड़ता है, क्योंकि सबसे ज्यादा सुंदर दिखने वाली लड़कियां ऐसे व्यक्ति से शादी करना पसंद करती हैं, जिसके पास स्थिर नौकरी या अच्छा व्यवसाय हो।
Trending Videos


वरुद-मोर्शी से निर्दलीय विधायक हैं देवेंद्र भुयार
वरुद-मोर्शी से निर्दलीय विधायक और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के समर्थक देवेंद्र भुयार मंगलवार को जिले के वरुद तहसील में एक सभा में बोलते हुए किसानों की समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, अगर कोई लड़की सुंदर है, तो वह आप और मेरे जैसे व्यक्ति को पसंद नहीं करेगी, बल्कि वह नौकरी करने वाले व्यक्ति को चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी शादी से सुंदर बच्चे पैदा नहीं होते हैं- भुयार
उन्होंने आगे कहा, जो लड़कियां दूसरे नंबर पर हैं, यानी जो कुछ कम सुंदर हैं, वे किराने की दुकान या पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, तीसरे नंबर की लड़की किसान के बेटे से शादी करना पसंद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि केवल सबसे निचले स्तर की लड़कियां ही किसान परिवार के लड़के से शादी करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी शादी से पैदा हुए बच्चे भी सुंदर नहीं होते। 

कांग्रेस नेता ने की विधायक देवेंद्र भुयार की आलोचना
वहीं कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने महिलाओं के बारे में बात करते समय इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भुयार की आलोचना की। उसी जिले से विधायक यशोमति ठाकुर ने कहा, अजित पवार और सत्ता में बैठे लोगों को अपने विधायकों को नियंत्रण में रखना चाहिए। महिलाओं के इस तरह के वर्गीकरण को कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा कि समाज आपको आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगा।

महाराष्ट्र में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस कड़ी में तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने वोटर्स को लुभाने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। राज्य में महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजीत) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट, एनसीपी शरद गुट) के बीच विधानसभा चुनाव में कड़ी लड़ाई की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed