जम्मू-कश्मीर में एलजी के सलाहकार फारूक खान का दावा, कभी घाटी में थे 100 फीसदी हिंदू
जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल (एलजी) के सलाहकार फारूख खान ने दावा किया है कि एक समय कश्मीर 100 फीसदी हिंदू राज्य हुआ करता था। गुजरात में 'इंडिया आइडिया' कॉन्क्लेव में फारूख खान ने शनिवार को कहा कि हमारा पहला लक्ष्य अपने उन सभी कश्मीरी पंडित भाई-बहनों को पूरे सम्मान के साथ वापस लाना है, जो डर की वजह से घाटी छोड़कर चले गए थे।
Farooq Khan, Advisor to J&K Lt Governor at India Ideas Conclave, Gujarat: Very few among us Indians know that Kashmir was a 100% Hindu state, those who go there must visit the Kashmir museum and see what is there, which gives you a clear picture of the ancient Kashmir history. https://t.co/me30GrJi5M pic.twitter.com/XALZv4PLgO
विज्ञापन— ANI (@ANI) February 29, 2020विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूख ने यह भी दावा किया कि कभी कश्मीर में सिर्फ हिंदू रहते थे। उन्होंने कहा, 'हम में से बहुत ही कम लोगों को पता है कि कश्मीर कभी 100 फीसदी हिंदू राज्य था। जो लोग भी वहां जाते हैं, उन्हें कश्मीर म्यूजियम जरूर जाना चाहिए। इससे आपको प्राचीन कश्मीर के इतिहास की सही तस्वीर मिल पाएगी।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X