फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massive fire breaks out in Goregaon on sets of Prabhas Saif Ali Khans Adipurush movie

मुंबई में प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष के सेट पर लगी भीषण आग

Tue, 02 Feb 2021 07:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Feb 2021 07:17 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव स्थित एक स्टूडियो में आग लगने की खबर आ रही है

विज्ञापन
Massive fire breaks out in Goregaon on sets of Prabhas Saif Ali Khans Adipurush movie
आदिपुरुष के सेट पर लगी आग - फोटो : ANI Video Grab

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गोरेगांव स्थित प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष के सेट पर भारी आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही सेट पर आग लग गई और कुछ ही देर में तेजी से फैलने लगी। फिल्म के सेट पर लगभग पचास से साठ लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां, पांच जंबो टैंकर, एक पानी का टैंकर और एक जेसीबी मौजूद है। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है। अधिकारियों ने इसे स्तर दो की आग बताया है।  बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान और प्रभाष लीड रोल में हैं।  हालांकि सेट पर सैफ अली खान और प्रभास मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि आग के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म का सेट मुंबई में गोरेगांव पश्चिम इलाके के बांगुर नगर में लगा हुआ है। इस सेट पर पिछले दो महीने से रिहर्सल और तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सुबह फिल्म के निर्देशक ओम राउत और फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास ने ट्वीट करके शूटिंग शुरू होने की बात अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी।

जानिए घटना की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सेट पर अचानक से धुआं देखा गया। ये धुआं बिजली के तारों से निकल रहा था। शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हो रहे भारी भरकम उपकरणों और रोशनी के सामान के चलते पुराने तारों पर लोड ज्यादा पड़ा और इनमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने सूखी लकड़ी से बने और पेंट से रंगे पुते सेट को अपनी चपेट में ले लिया। फिल्म का काफी काम चूंकि वीएफएक्स पर होना है, इसलिए वहां ऐसे दृश्यों की शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी भारी मात्रा में मौजूद था, इससे भी हालात और बिगड़े।

फिल्म के सेट पर तमाम विदेशी तकनीशियन भी इस दौरान मौजूद थे। फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों ने पहले भी जानकारी दी थी कि फिल्म निर्देशक ओम राउत इस बार हॉलीवुड फिल्मों ‘अवतार’ और ‘स्टार वार्स’ जैसी फिल्मों के वीएफएक्स तकनीशियनों को इस फिल्म में ला रहे हैं।

ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी’ पिछले साल की हिंदी सिनेमा की सबसे  ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ हाल ही में सैफ अली खान के उस बयान को लेकर लंबे समय तक चर्चा मे रही, जिसमें उन्होंने इस फिल्म में राम कथा के खलनायक राणव का मानवीय चेहरा प्रस्तुत करने की बात कही थी। सैफ अली खान फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed