{"_id":"675b23279bb9ceee60070485","slug":"fire-breaks-out-at-private-hospital-in-tamil-nadu-s-dindigul-several-died-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु के डिंडीगुल में अस्पताल में लगी भीषण आग, मासूम सहित छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु के डिंडीगुल में अस्पताल में लगी भीषण आग, मासूम सहित छह लोगों की मौत
Fri, 13 Dec 2024 12:00 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:00 AM IST
सार
Tamil Nadu Fire News: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के एक निजी अस्पताल में भीषण हादसा हो गया। यहां अस्पताल में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जिले के पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश पाए गए थे। अस्पताल में आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट में बेहोश पाए गए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मासूम और तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यह भी बताया कि अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों ने अस्पताल के लगभग 30 मरीजों को बाहर निकाल लिया था, इसके बाद उन्हें लिफ्ट के अंदर मृतक मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि निकाले गए लोगों को जिला जीएच में भर्ती कराया गया है। टीवी पर दिखाए जा रहे दृश्यों में इमारत से आग और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है।
इस हादसे पर डिंडीगुल का जिला कलेक्टर एमएन पूनगोडी ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि लगभग दो घंटे पहले एक निजी अस्पताल में आग लग गई थी। यहां के मरीजों को बचा लिया गया है और पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ हताहत हो सकते हैं, लेकिन हम मौतों की संख्या की पुष्टि डॉक्टरों से पुष्टि के बाद ही करेंगे।