फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First episcopal church of asia in india

भारत में इस जगह स्थित है एशिया का पहला एपिस्कोपल चर्च, जानें क्या है खासियत

Mon, 24 Dec 2018 04:26 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 24 Dec 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
First episcopal church of asia in india

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में एशिया का पहला एपिस्कोपल चर्च स्थित है। यह ऐसा पहला चर्च है जो किसी संत के नाम पर बनाया गया। सेंट पॉल कैथेड्रल नाम के इस चर्च के अंदरूनी हिस्से में पवित्र कर्मों का चित्रण किया गया है। इसकी आधारशिला 1839 में रखी गई थी और इसका निर्माण कार्य 1847 में संपन्न हुआ।

विज्ञापन


यह चर्च गोथिक शैली की वास्तुकला में बनी ईमारतों में से सबसे बेहतरीन है। इसका निर्माण कोलकाता में यूरोपियों की बढ़ती संख्या के दौरान किया गया था। इसका एक कारण ये भी था कि उस समय मौजूद सेंट जॉन चर्च छोटा पड़ रहा था। चर्च को दो बार भूकंप आने के कारण नुकसान भी हुआ लेकिन बाद में इसकी मरम्मद कराई गई। 
विज्ञापन


सात एकड़ क्षेत्रफल में बने इस चर्च के शुभारंभ के समय रानी विक्टोरिया ने चर्च के लिए 10 चांदी की प्लेटें भेजी थीं। यहां बिशप हेबर की मूर्ति आकर्षण का मुख्य केंद्र है और इसका शिखर 201 फीट ऊंचा है। बता दें हेबर कोलकाता के दूसरे बिशप थे। यहां दुनियाभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक चर्च का डिजाइन अंग्रेजी वास्तुकार मेजर डब्ल्यू एन फोर्बेस ने तैयार किया था। चर्च का वातावरण बेहद शांत है। इसे बनाने में 4.35 लाख रुपये खर्च किए गए थे। यहां एक साथ 1000 लोग प्रार्थना कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed