फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five drown in Godavari while fishing in Andhra’s Polavaram

आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में मछली पकड़ने गए पांच लोगों की डूबने से मौत, तीन महिलाएं शामिल

Sat, 18 Jul 2026 04:43 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई,पोलावरम
पीटीआई,पोलावरम Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में गोदावरी नदी में मछली पकड़ने गए 10 लोगों के समूह में से पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसा गहरे पानी में चले जाने के कारण हुआ।

विज्ञापन
Five drown in Godavari while fishing in Andhra’s Polavaram
हदासा - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में शनिवार को गोदावरी नदी में मछली पकड़ने गए पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पोलावरम जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमित बर्दार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे येटापाका मंडल के गुम्मा कोठागुडेम गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 लोगों का एक समूह मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरा था। इसी दौरान पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तथा कपड़ों और मच्छरदानी की मदद से मछली पकड़ रहे थे। हालांकि नदी में पानी का स्तर ज्यादा नहीं था, लेकिन गहरे हिस्से में जाने के कारण यह हादसा हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद साथ गए बाकी पांच लोगों ने पहले अपने साथियों की तलाश करने की कोशिश की। काफी समय बीतने के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed