फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Food can be expensive up to Rs 40 in premium trains including Shatabdi and Rajdhani

राजधानी, शताब्दी समेत प्रीमियम ट्रेनों में 40 रुपये तक महंगा हो सकता है खाना

Sat, 10 Aug 2019 03:18 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 10 Aug 2019 03:18 AM IST
सार

  • हालांकि अभी आईआरसीटीसी के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है
  • प्रीमियम ट्रेनों में खानपान की सुविधा को बेहतर करने पर विचार चल रहा है
  • इन ट्रेनों में नाश्ते में वेज कटलेट, आमलेट, ब्रेड स्लाइस और चाय मिलती है

विज्ञापन
Food can be expensive up to Rs 40 in premium trains including Shatabdi and Rajdhani
irctc food - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी, शताब्दी व दूरंतो समेत अन्य प्रीमियम ट्रेनों में खाना 40 रुपये तक महंगा हो सकता है। आईआरसीटीसी ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजकर मंजूरी मांगी है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों में खानपान की सुविधा को बेहतर करने पर विचार चल रहा है। हालांकि अभी आईआरसीटीसी के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यात्री खाने की खराब गुणवत्ता के बारे में शिकायत करते रहे हैं। बीते दिनों गुणवत्ता सुधारने के मकसद से खानपान की मात्रा कम कर दी गई थी। कैग की रिपोर्ट में भी मानकों से खराब खाना परोसने पर सवाल उठाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि बीते छह साल से खाने की कीमत नहीं बढ़ी है लेकिन महंगाई बढ़ गई है। 
विज्ञापन


गुणवत्ता बेहतर करने के लिए अब कीमत बढ़ाना जरूरी है। हालांकि, गुणवत्ता ठीक रखने के लिए पिछले दिनों खाने की मात्रा कम कर दी गई है लेकिन अगर कीमत बढ़ाई जाती है तो इसमें ज्यादा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी व शताब्दी में अभी खाने की कीमत करीब 112 रुपये है और 5 दिन के लिए अलग-अलग मेन्यू है। इन्हीं को बदल-बदल कर खाना सर्व किया जाता है। इन ट्रेनों में नाश्ते में वेज कटलेट, आमलेट, ब्रेड स्लाइस और चाय मिलती है। लंच और डिनर में दो परांठे या रोटियां, दाल, दही, अचार, चावल और नॉन वेज उपलब्ध होता है। अधिकारियों का कहना है कि अगर आईआरसीटीसी का प्रस्ताव बोर्ड मंजूर करता है तो कीमत 150 रुपये से ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed