फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Chief Minister of Karnataka Shettar and Congress National Secretary became MLC read India News

India News: कर्नाटक ने पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बने एमएलसी, पढ़िए देश की अहम खबरें

Tue, 04 Jul 2023 06:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 06:55 AM IST
सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एनएस बोसराजू और पार्टी नेता तिप्पन्नप्पा कामकनूर ने सोमवार को कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन
Former Chief Minister of Karnataka Shettar and Congress National Secretary became MLC read India News
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एनएस बोसराजू और पार्टी नेता तिप्पन्नप्पा कामकनूर ने सोमवार को कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, विधान परिषद के सभापति बसवराज होरत्ती और कानून एवं विधायी कार्यमंत्री एचके पाटिल समेत अन्य लोग इस मौके पर मौजूद थे।  

विज्ञापन

वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत पहुंचीं संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव
विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद सोमवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं। पिछले साल जनवरी में दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर पुनर्नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वे इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे राष्ट्रीय चरित्र को आकार देती है हिंदी : मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, देश की व्यापक विविधता के बावजूद हिंदी के प्रचार और बढ़ते उपयोग से लोगों को एक आम राष्ट्रीय आवाज के साथ संवाद करने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य मंत्री ने 'हिंदी सलाहकार समिति' की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करता है और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए एक पुल भी प्रदान करता है।

विज्ञापन

झारखंड में एक करोड़ का नकली कीटनाशक जब्त, एक गिरफ्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में कथित तौर पर नकली कीटनाशक बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ कर उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पतरातू उपमंडल पुलिस अधिकारी बीरेंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 60 किमी दूर भदानीनगर में एक मकान से नकली कीटनाशक जब्त किया गया। इस बारे में मुंबई स्थित एक कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

गुरु पूर्णिमा पर दिखा साल का पहला सुपरमून
गुरु पूर्णिमा के मौके पर लोगों को फूल मून देखने को मिला। चंद्रमा बहुत ही बड़ा और चमकीला नजर आया। जब सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी से विपरीत दिशा में एक सीध में होते हैं। चंद्रमा का पूरा हिस्सा सूर्य से प्रकाशित होता है। इसे बक मून भी कहा जाता है। दिल्ली में इसे 7 बजकर 40 मिनट से देखा गया। इस दौरान चंद्रमा की धरती से दूरी 3,61,934 किमी थी। इस साल कुल 4 सुपरमून दिखाई देंगे। जिसमें से दो बार अगस्त महीने में ही सुपरमून देखा जाएगा।

कारोबारी संभावनाएं तलाशने पहुंचे ब्रिटिश व्यापार मंत्री
ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री निगेल हडलस्टन सोमवार को तीन दिन के दक्षिण एशिया दौरे पर कोलकाता पहुंचे। कोलकाता से हडलस्टोन बांग्लादेश जाएंगे। सोमवार को उन्होंने कोलकाता में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ग्रीन कंस्ट्रक्शन पर पश्चिम बंगाल और ब्रिटिश सरकार की साझेदारी पैकेज की घोषणा की। इस दौरान हडलस्टोन ने कहा, भारत और बांग्लादेश दोनों ही ब्रिटेन के अहम कारोबार साझेदार हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के साथ ब्रिटेन के कारोबार में तेजी से वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed