Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former VP Jagdeep Dhankhar collapses during morning walk, admitted to AIIMS, News in Hindi

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत: सुबह टहलते समय गिरकर हुए थे बेहोश, जानें कहां चल रहा है इलाज

Wed, 11 Nov 2026 05:19 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 11 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ मिनट तक होश नहीं आने पर उन्हें पहले घर ले जाया गया, बाद में एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। 75 वर्षीय धनखड़ का कार्डियो-न्यूरो सेंटर में कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में इलाज और जांच चल रही है।

विज्ञापन
Former VP Jagdeep Dhankhar collapses during morning walk, admitted to AIIMS, News in Hindi
जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
विज्ञापन


अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती
सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गए थे। कुछ मिनटों तक अचेत रहने के बाद उन्हें उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा घर ले जाया गया। इसके बाद, एक चिकित्सा टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस द्वारा एम्स ले जाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: दिल्ली में ही क्यों दायर किया मुकदमा? मद्रास हाईकोर्ट भेजा केस, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में
75 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे वर्तमान में हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में हैं, जहां उनकी चिकित्सा मूल्यांकन और उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: मुंबई: पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न, नामी कॉलेज का छात्र छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जुलाई 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed