{"_id":"69eb85bdce1f6c83e90c2cf6","slug":"from-maritime-security-to-flights-situation-is-back-to-normal-more-than-2729-indian-sailors-have-returned-d-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: समुद्री सुरक्षा से लेकर उड़ानों तक हालात सामान्य, अब तक 2729 से ज्यादा भारतीय नाविकों की वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia: समुद्री सुरक्षा से लेकर उड़ानों तक हालात सामान्य, अब तक 2729 से ज्यादा भारतीय नाविकों की वापसी
Fri, 24 Apr 2026 08:31 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:31 PM IST
सार
सरकार के अनुसार, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है, जिसने अब तक 7553 कॉल और 16000 से ज्यादा ईमेल्स का जवाब दिया है। पिछले 24 घंटों में ही 150 कॉल और 394 ईमेल प्राप्त हुए हैं। अब तक 2729 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है, जिनमें 49 लोग पिछले 24 घंटों में लौटे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि देश के सभी बंदरगाहों पर किसी तरह की भीड़ या बाधा नहीं है। साथ ही, पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है और सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। समुद्री हालात को लेकर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंत्रालय विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि नाविकों की सुरक्षा और समुद्री संचालन बिना रुकावट जारी रहे।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: बांग्लादेश भेजे गए लोगों की वापसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब
सरकार के अनुसार, देश भर के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी जाम या रुकावट की स्थिति नहीं है। इससे साफ है कि सप्लाई चेन पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और जरूरी सामान की आवाजाही सुचारु बनी हुई है। विदेश मंत्रालय लगातार खाड़ी और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए विशेष कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम कर रहा है और भारतीय दूतावासों में हेल्पलाइन भी लगातार चालू हैं। भारतीय मिशन स्थानीय सरकारों के संपर्क में हैं और समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं, जिसमें यात्रा, सुरक्षा और अन्य जरूरी जानकारी शामिल है।
विज्ञापन
उड़ानों की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है। 28 फरवरी से अब तक करीब 12.38 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। यूएई से भारत के लिए रोजाना करीब 110 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भी फ्लाइट्स जारी हैं। सरकार ने आगे बताया कि कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है और वहां से भी उड़ानें संचालित हो रही हैं। कुवैत का एयरस्पेस अब खुल चुका है और जल्द ही नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। बहरीन और इराक से भी सीमित उड़ानें जारी हैं।
यह भी पढ़ें - नेताओं के मोहभंग के बावजूद AAP ताकतवर?: सिसोदिया बोले- गुजरात में हम मजबूत विकल्प, राजकोट निकाय चुनाव जीतेंगे
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ईरान का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है, लेकिन भारतीय दूतावास ने लोगों को वहां यात्रा न करने की सलाह दी है। जो लोग वहां मौजूद हैं, उन्हें जमीनी रास्तों से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। अब तक 2,432 भारतीयों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 1,096 छात्र और 657 मछुआरे शामिल हैं। वहीं इस्राइल में भी एयरस्पेस खुल गया है और सीमित उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिनके जरिए भारत लौटने का विकल्प उपलब्ध है।
-इनपुट आईएएनएस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन