{"_id":"698dcbc774b59e5f22058007","slug":"fulfilling-ajitdada-s-unfinished-dreams-is-our-moral-responsibility-supriya-sule-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अजित दादा के अधूरे सपनों को पूरा करना हमारा दायित्व', सुप्रिया बोलीं- परिवार के लिए कठिन समय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अजित दादा के अधूरे सपनों को पूरा करना हमारा दायित्व', सुप्रिया बोलीं- परिवार के लिए कठिन समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
एनसीपी एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिवंगत अजित पवार के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं विमान हादसे पर सुप्रिया सुले ने कहा कि 'कई सवाल हैं, फिलहाल जांच जारी है, हमें इंतजार करना चाहिए।
सुप्रिया सुले, एनसीपी-एसपी सांसद
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में निधन हुए अजित पवार के अधूरे सपनों को पूरा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है और सभी सदस्य एक-दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में सुप्रिया सुले ने कहा कि 'दादा (अजित पवार) अब हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए मैं पुराने मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। हमारे बीच जो भी चर्चाएं हुई थीं, वे हमारे बीच ही रहेंगी। अब हमारा कर्तव्य है कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करें।'
यह भी पढ़ें - गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला: कहा- ट्रेड डील पर फैला रहे झूठ, देश में करवाना चाहते हैं गृहयुद्ध
NCP विलय की चर्चा पर क्या बोलीं
एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि परिवार अभी शोक में है, इसलिए इस समय ऐसे विषयों पर चर्चा करना ठीक नहीं है।
विमान हादसे पर जांच की मांग
वहीं एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की तरफ से उठाई गई शंकाओं पर सुले ने कहा कि उनकी चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की विस्तृत जांच का भरोसा दिया है। सुप्रिया सुले ने कहा कि 'कई सवाल हैं- क्या हुआ, कैसे हुआ, क्या इसे रोका जा सकता था, इन सबका जवाब जांच के बाद ही मिलेगा, इसलिए हमें इंतजार करना चाहिए।'
अजित पवार की योजनाओं का जिक्र
सुप्रिया सुले ने बताया कि अजित पवार के कार्यकाल में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कृषि और कृषि-आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर हुई थी। उन्होंने पुणे की सफल 'कृषक' पहल का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह अजित पवार का सपना था और इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Railways: बंगाल चुनाव से पहले रेलवे की हाई स्पीड तैयारी, इस वजह से वाराणसी-सिलीगुड़ी रूट सबसे आगे
नेताओं का जताया आभार, बेटी की शादी पर बयान
सुप्रिया सुले ने यह भी बताया कि जब शरद पवार अस्पताल में भर्ती थे, तब विभिन्न दलों के नेताओं ने फोन कर हालचाल पूछा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित सभी नेताओं का धन्यवाद किया। अपनी बेटी रेवती की सरंग लखानी से शादी की घोषणा पर सुले ने कहा कि दोनों एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं और इस रिश्ते पर कई महीनों से बातचीत चल रही थी। उन्होंने बताया कि शादी का फैसला अजित पवार के जीवित रहते ही हो गया था और उनके आशीर्वाद से यह रिश्ता तय हुआ।
किसानों और व्यापार समझौते पर सवाल
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर किसानों को फायदा हो तो सभी खुश होंगे, लेकिन किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से भारत को क्या लाभ होगा, यह सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए। उन्होंने केंद्र द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिए जा रहे जोर का भी उल्लेख किया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन