फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G Kishan Reddy Says Matter regarding declaration of Ram Setu as national monument sub judice in Court

Sansad: ‘राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मामला कोर्ट में लंबित’, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Mon, 11 Dec 2023 11:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 11:35 PM IST
सार

जी किशन रेड्डी ने आगे बताया कि स्मारकों और स्थलों की घोषणा प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम- 1958 के तहत की जाती है। केंद्र सरकार दो महीने का समय देकर किसी भी प्राचीन स्मारक को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करने की इच्छा की अधिसूचना जारी करती है।

विज्ञापन
G Kishan Reddy Says Matter regarding declaration of Ram Setu as national monument sub judice in Court
G Kishan Reddy - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद में एक बार फिर राम सेतु का जिक्र हुआ। सरकार ने संसद में बताया कि राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मामला अदालत में विचाराधीन है। केंद्रीय मंत्री ने सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


संसद में सोमवार को पूछा गया कि क्या देश में एडम्स ब्रिज जैसे समुद्र में स्थित या डूबे स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का अनुरोध भारत सरकार के पास लंबित हैं। इस सवाल का उत्तर देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि राम सेतू को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मामला ही सिर्फ अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा किसी और डूबे स्थल को राष्ट्रीय महत्तव घोषित करने का कोई भी प्रस्ताव वर्तमान में लंबित नहीं है। 
विज्ञापन


देश में फिलहाल 3,697 स्मारक और स्थल राष्ट्रीय महत्व के घोषित
जी किशन रेड्डी ने आगे बताया कि स्मारकों और स्थलों की घोषणा प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम- 1958 के तहत की जाती है। केंद्र सरकार दो महीने का समय देकर किसी भी प्राचीन स्मारक को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करने की इच्छा की अधिसूचना जारी करती है। इसके बाद जनता के माध्यम से विचार और आपत्तियां आती हैं। इन सभी पर विचार करने के बाद केंद्र सरकार आधिकारिक गजट में अधिसूचना प्रकाशित करके प्राचीन स्मारक को राष्ट्रीय महत्व घोषित कर सकती है। देश में फिलहाल 3,697 स्मारक और स्थल राष्ट्रीय महत्व के घोषित हैं। रेड्डी ने पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय स्मारकों के रखरखाव पर हुए खर्चे की जानकारी दी। जो 2020-21 में 260.83 करोड़ रुपये, 2021-22 में 269.57 करोड़ रुपये और 2022-23 में 391.93 करोड़ रुपये था। .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed