फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gandhinagar-creates-guinness-world-record-by-planting-3-61-lakh-saplings-in-one-hour

विश्व रिकॉर्ड: गांधीनगर में एक घंटे में लगाए 3.61 लाख पौधे, जापान की किस पद्धति से हुआ तेजी से पौधरोपण?

Mon, 13 Jul 2026 05:33 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2026 05:33 AM IST
सार

गांधीनगर में सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस अभियान में 25 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया और जापान की मियावाकी पद्धति के जरिए तेजी से पौधरोपण किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए पौधों के संरक्षण पर भी समान रूप से जोर दिया।

विज्ञापन
gandhinagar-creates-guinness-world-record-by-planting-3-61-lakh-saplings-in-one-hour
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान के तहत जापानी मियावाकी पद्धति का उपयोग कर मात्र एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया गया। शाह ने इस उपलब्धि पर अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी), इसमें शामिल 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।  
विज्ञापन


शाह ने कहा, एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधरोपण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना जनभागीदारी, सुव्यवस्थित योजना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा, वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने इस पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री के सतत विकास के विजन को गांधीनगर में ऑक्सीजन पार्कों के निर्माण, तालाबों के जीर्णोद्धार और व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहने, बल्कि उनके संरक्षण व संवर्धन का भी संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पेड़ मां के नाम अभियान बना जन आांदोलन : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए रहने लायक बनाए रखने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अहमदाबाद नगर निगम मंे पौधरोपण कार्यक्रम में शाह ने कहा कि वह 2029 तक अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में हरित क्षेत्र 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।


उन्होंने कहा, 1.25 करोड़ पौधे लगाने का अभियान बहुत कम वक्त में जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बन गया है। पीएम मोदी ने  एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था, जिसे लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। शाह ने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने 7 वर्षों में 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed