फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gautam kumar made a world record by feeding the one thousand poor in a day in Telangana

एक दिन में हजार गरीबों को खाना खिलाकर तेलंगाना के गौतम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 28 May 2019 10:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 28 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Gautam kumar made a world record by feeding the one thousand poor in a day in Telangana
तेलंगाना के गौतम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड - फोटो : ANI

तेलंगाना में रहने वाले गौरव कुमार ने एक ही दिन में एक हजार से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गौतम ने तेलंगाना में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर गरीबों को खाना खिलाने का प्रोग्राम रखा। गौतम का नाम यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


गौतम कुमार हैदराबाद के रहने वाले हैं और वो एक एनजीओ चलाते हैं। गौरव ने बताया कि मैंने 2014 में 'सर्व नीडी एनजीओ' (जरूरतमंदों की सेवा करो) की शुरुआत की थी। एनजीओ की शुरूआत करने के साथ मेरा संकल्प था कि कोई भूखे पेट न सोए।
विज्ञापन


गौतम ने कहा, हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भरना है और हम लगातार इसकी तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे इस काम को करने में सुकून मिलता है। हमारे पास अब लगभग 140 स्वयंसेवक हैं, जो लगातार इस काम को कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम द्वारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्हें 'यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड' के भारतीय प्रतिनिधि केवी रमन्ना राव और तेलंगाना के प्रमुख टीएम श्रीलता ने सर्टिफिकेट दिया। गौतम ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में मरीजों को राजेंद्र नगर में गरीबों को और अम्मा नन्ना अनाथालय में बच्चों को खाना खिलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed