फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   giriraj-singh-claims-leadership-battle-brewing-between-Rahul-Gandhi-Priyanka-vadra-targets-INDIA-bloc

राहुल और प्रियंका के बीच छिड़ी नेतृत्व की जंग?: गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, इंडिया ब्लॉक पर भी साधा निशाना

Wed, 14 Oct 2026 08:33 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 08:33 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के एक नेता ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे राजनीतिक लड़ाई लड़ने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को हुई चाय पार्टी के दौरान निजी बातचीत का हवाला दिया, लेकिन संबंधित नेता का नाम बताने से इनकार किया। 

विज्ञापन
giriraj-singh-claims-leadership-battle-brewing-between-Rahul-Gandhi-Priyanka-vadra-targets-INDIA-bloc
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर असहमति है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के एक प्रमुख नेता ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे लड़ाई लड़ने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने उनकी उम्र और प्रदर्शन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 60 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन खुद को युवा नेता बताते हैं। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक के एक महत्वपूर्ण नेता ने कहा है कि राहुल गांधी देश में तनाव बढ़ाते हैं और अपना नेतृत्व स्थापित करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने उस नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन


गिरिराज ने किया भाई-बहन के बीच भी प्रतिस्पर्धा का दावा
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच भी आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच यह होड़ रही कि कौन दूसरे से आगे रहेगा। गिरिराज सिंह के ये बयान विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर उनकी ओर से किए गए दावों के रूप में सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मंगलवार को हुई चाय पार्टी के दौरान इंडिया ब्लॉक के एक सदस्य ने उनसे निजी बातचीत में कहा कि अब राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। गिरिराज सिंह ने कहा कि फिलहाल वह उस नेता का नाम उजागर नहीं कर रहे हैं। 


राहुल गांधी ने सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर दी क्या प्रतिक्रिया?
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन कि न्यायिक हिरासत में भेजने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed