सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giriraj Singh launched attack on Rahul Gandhi India US trade deal row BJP vs Congress Civil war allegations

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला: कहा- ट्रेड डील पर फैला रहे झूठ, देश में करवाना चाहते हैं गृहयुद्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 12 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को झूठा और दबंग बताते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल को नकली किसान कहा और उनके देश प्रेम पर सवाल उठाए।

Giriraj Singh launched attack on Rahul Gandhi India US trade deal row BJP vs Congress Civil war allegations
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी को झूठा और दबंग करार दिया। सिंह ने गंभीर आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में गृहयुद्ध (सिविल वॉर) शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री के अनुसार, कांग्रेस केंद्र की सत्ता में वापस नहीं आ पा रही है, इसलिए राहुल गांधी इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।
Trending Videos


केंद्रीय मंत्री ने लगाए आरोप
मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उनका मकसद देश के किसानों को भ्रम में डालना है। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा, "मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि देश में उनसे बड़ा झूठा कोई नहीं है। वह उस लोकसभा में झूठ बोलते हैं, जिसे सच्चाई का मंदिर माना जाता है।" सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी को पता है कि वह सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए वह ऐसी गतिविधियों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के ने क्या कहा था?
इससे पहले, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील को "थोक सरेंडर" कहा था। राहुल का आरोप था कि सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा अमेरिका के हाथों में दे दी और किसानों के हितों से समझौता किया।

ये भी पढ़ें: संसद: लोकसभा में BJP सांसद ने किया राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश; सदस्यता रद्द और चुनाव न लड़ने की मांग

क्या बोले गिरिराज सिंह?
इन आरोपों को खारिज करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की भलाई के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक पहुंचाया है। इसके साथ ही, सरकार ने सीधे किसानों के बैंक खातों में चार लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भेजी है।

राहुल को बताया नकली किसान
सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें नकली किसान कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जौ और गेहूं या बछिया और बछड़े के बीच का फर्क भी नहीं पता है, फिर भी वह किसानों की बात करते हैं। मंत्री ने राहुल के भारत प्रेम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में आग लगाने के बाद अपने ननिहाल भाग जाएंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed