फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: 10 schools in Ahmedabad get bomb threats, turn out to be hoax after security checks

गुजरात: अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों समेत देश के दो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में क्या पता चला?

Wed, 07 Oct 2026 03:00 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 07 Oct 2026 03:00 PM IST
सार

अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी फर्जी निकली। ईमेल में दिल्ली और अहमदाबाद के स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान धमाके की चेतावनी भी दी गई थी।

विज्ञापन
Gujarat: 10 schools in Ahmedabad get bomb threats, turn out to be hoax after security checks
गुजरात में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने धमकी को फर्जी बताया है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि बुधवार सुबह इन स्कूलों में बम धमाके किए जाएंगे। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया था। हालांकि, जांच में अभी तक इस संगठन से धमकी का कोई संबंध सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'लोन वुल्फ तुम पर झपटेंगे': महाराष्ट्र एटीएस की चार्जशीट में खुलासा, आरोपी जैब अंसारी के घर से मिला था पर्चा
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने क्या कहा?
धमकी मिलने के बाद पुलिस के साथ बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों को स्कूलों में भेजा गया। टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी बम या कोई अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला। डीसीपी जोन-7 शिव वर्मा ने बताया कि करीब 10 स्कूलों को ईमेल भेजकर सुबह बम धमाके किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस टीमों ने सभी स्कूलों की अच्छी तरह जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अभिनेता प्रकाश राज का राजनीतिक नेताओं पर प्रहार: बोले- मीडिया का अपमान जनता का अपमान; चुनाव आयोग को ऐसे घेरा

दिल्ली और अहमदाबाद के स्टेडियम को भी धमकी
ईमेल में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 नवंबर और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को बम धमाके करने की धमकी भी दी गई। इन दोनों तारीखों पर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट होने हैं। ईमेल में लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल न होने की चेतावनी भी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद में इससे पहले भी कई स्कूलों, अदालतों और अन्य संस्थानों को इसी तरह की फर्जी बम धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed