सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: AAP convener Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann on a two-day Gujarat tour from tomorrow

Gujarat: कल से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान भी जाएंगे साथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: AAP convener Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann on a two-day Gujarat tour from tomorrow
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @ArvindKejriwal
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहने वाले हैं। उनका यह दौरा आगामी गुजरात चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरे पर केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जाने वाले हैं। 

Trending Videos


आप नेताओं के गुजरात दौरे की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर बताया कि  21-22 फरवरी को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात का दौरा करेंगे। 21 इस दौरे के दौरान, वे अहमदाबाद में प्रेस-मीडिया को संबोधित करेंगे और भावनगर में सामाजिक कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का एक साल हर मोर्चे पर रहा विफल: मनीष सिसोदिया
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का एक साल “दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े” का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों और सरकारी सेवाओं के साथ धोखा किया है।

इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान ‘एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल’ पोस्टर भी जारी किया गया। सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की गारंटी दी थी। 8 मार्च 2025 से भुगतान शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार दिल्ली ने ऐतिहासिक रूप से खराब वायु गुणवत्ता झेली। सरकार ने एक्यूआई डेटा में हेरफेर करने के लिए निगरानी केंद्रों को स्थानांतरित किया और उनके आसपास पानी का छिड़काव कराया। यमुना सफाई के दावे पर भी उन्होंने कहा कि “नकली यमुना” दिखाकर जनता को भ्रमित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed