सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat BJP First List: CR Patil again in the election field, target of 5 lakh votes on every seat in Gujarat

Gujarat BJP List: प्रधानमंत्री के खास सीआर पाटिल फिर चुनाव मैदान में, हर सीट पर पांच लाख वोटों का लक्ष्य

Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सीआर पाटिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा हासिल है। गुजरात में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जनमत के साथ जीत हासिल कराने में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी...

Gujarat BJP First List: CR Patil again in the election field, target of 5 lakh votes on every seat in Gujarat
Gujarat BJP List: सीआर पाटिल - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतार दिया गया है। वे नवसारी लोकसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ेंगे। इस समय भी वे वहां से सांसद हैं और गुजरात में 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशियों में शामिल थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गांधीनगर सीट भी बरकरार रखी गई है। अमित शाह के बाद सीआर पाटिल गुजरात में सबसे बड़े भाजपा प्रत्याशी माने जा रहे हैं।

Trending Videos

सीआर पाटिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा हासिल है। गुजरात में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जनमत के साथ जीत हासिल कराने में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी। लेकिन इस समय वे सांसद के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। एक व्यक्ति एक पद के भाजपा के सिद्धांत को देखते हुए माना जा रहा था कि इस बार उनका टिकट कट सकता है। लेकिन सारी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा ने उन्हें एक बार फिर चुनाव मैदान उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआर पाटिल ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। उन्होंने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों को पांच लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लगातार मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।

दूसरे बड़े चेहरे

अमित शाह और सीआर पाटिल के अलावा पुरुषोत्तम रूपाला को राजकोट से, मनसुख मंडाविया को पोरबंदर से और मनसुख भाई बसावा को भरूच से टिकट दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed