फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Dholavira gets unesco world heritage site status,know all about dholavira

गुजरात: यूनेस्को ने पुरातत्व स्थल धोलावीरा को विश्व विरासत सूची में किया शामिल, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

Tue, 27 Jul 2021 05:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 05:36 PM IST
सार

यूनेस्को ने मंगलवार को गुजरात में स्थित धोलावीरा को भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। 

विज्ञापन
Gujarat Dholavira gets unesco world heritage site status,know all about dholavira
धोलावीरा - फोटो : Unesco

विस्तार

यूनेस्को ने मंगलवार को गुजरात में स्थित धोलावीरा को भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में रामप्पा मंदिर के बाद इस महीने विश्व विरासत सूची में शामिल होने वाला यह दूसरा स्थल है। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस खबर से बहुत खुशी हुई। धोलावीरा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र था और हमारे अतीत के साथ हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। विशेष रूप से इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए यह एक यात्रा अवश्य है।

विज्ञापन


यूनेस्को ने ट्वीट कर बधाई दी
संगठन ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के हड़प्पा युग के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का टैग प्रदान किया गया है। संगठन ने ट्वीट करके इसके बधाई भी दी। इस मौके पर संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कहा- सभी भारतीयों के साथ यह बात साझा करने में बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि धोलावीरा को  यूनेस्को के विश्व धरोहर के रूप में मान्यता मिली है। अब हम विश्व धरोहर स्थलों के सुपर-40 क्लब में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए, खासकर गुजरात के लोगों के लिए गर्व का दिन है। रेड्डी कहा 2014 के बाद से, भारत ने 10 नए विश्व धरोहर स्थल जोड़े हैं। यह भारतीय संस्कृति, विरासत और भारतीय जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


गुजरात में अब कुल चार विश्व धरोहर
गुजरात में अब चार विश्व धरोहर स्थल हो गए हैं धोलावीरा, पावागढ़ के पास चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44वें सत्र के दौरान धोलावीरा और रामप्पा मंदिर को सूची में शामिल किया गया था। विश्व धरोहर समिति के इस सत्र की अध्यक्षता चीन के फ़ूज़ाउ से हो रही है और इसे ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र 16 जुलाई से शुरू हुआ और 31 जुलाई को समाप्त होगा। 44वां सत्र में इस कार्य और पिछले साल के मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल सत्र को स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed