सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022 Result: Dangs Assembly Seat Profile And History

Dangs Assembly Seat: डांग्स में BJP ने कांग्रेस को जीत की हैट्रिक लगाने से रोका, जानें यहां का चुनावी इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 22 Dec 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Gujarat Election 2022 Result: भाजपा के विजयभाई पटेल ने कांग्रेस के मुकेशभाई पटेल को 19,674 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 62,533 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 42,859 वोट मिले। भाजपा के टिकट पर जीते विजयभाई पटले इससे पहले 2007 में भी यहां से विधायक रह चुके हैं।

Gujarat Election 2022 Result: Dangs Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
डांग्स जिले की डांग्स विधानसभा सीट से भाजपा ने विजयभाई पटेल को उतारा था। उनके सामने कांग्रेस के मुकेशभाई पटेल थे। भाजपा के विजयभाई पटेल ने कांग्रेस के मुकेशभाई पटेल को 19,674 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 62,533 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 42,859 वोट मिले। भाजपा के टिकट पर जीते विजयभाई पटले इससे पहले 2007 में भी यहां से विधायक रह चुके हैं। आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित डांग्स सीट पर अब तक भाजपा केवल दो बार जीत सकी है। दोनों बार विजयभाई पटेल ने ही यहां कमल खिलाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा उम्मीदवार समेत तीन की जमानत जब्त
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही, इसके प्रत्याशी सुनीलभाई गामित को 20,822 वोट मिले। हालांकि, वह अपनी जमानत नहीं बचा सके। उनके साथ ही बसपा उम्मीदवार समेत तीन अन्य उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 1,910 वोट मिले। सुनीलभाई गामित इससे पहले 2012 में भी कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 

2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
डांग्स विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने मंगल भाई गामित को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के विजय भाई पटेल को महज 768 वोटों से हराया था। यहां इस कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। डांग्स सीट के चुनावी इतिहास के बात करें तो यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। कांग्रेस इस सीट पर अब तक सात बार जीत दर्ज कर चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed