सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022 Result: Dediapada Assembly Seat Profile And History

Dediapada Assembly Seat: 1995 से यहां कोई भी पार्टी लगातार दो चुनाव नहीं जीत सकी, इस बार चली AAP की झाड़ू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 24 Dec 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Gujarat Election 2022 Result: यहां आप के चैतरभाई दामजीभाई वसावा ने भाजपा के हितेशकुमार वसावा को 40,282 वोटों से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 63,151 वोट जबकि आप को यहां 1,03,433 वोट मिले। डेडीयापाडा में तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही, इसके प्रत्याशी जेरमाबेन वसावा को 12,587 वोट मिले।

Gujarat Election 2022 Result: Dediapada Assembly Seat Profile And History
aap - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
नर्मदा जिले की डेडीयापाडा विधानसभा सीट पर भाजपा ने हितेशकुमार वसावा को उतारा था। उनके सामने आप के चैतरभाई दामजीभाई वसावा थे। यहां आप के चैतरभाई दामजीभाई वसावा ने भाजपा के हितेशकुमार वसावा को 40,282 वोटों से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 63,151 वोट जबकि आप को यहां 1,03,433 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की जमानत जब्त हुई
डेडीयापाडा में तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। कांग्रेस की जेरमाबेन वसावा को 12,587 वोट मिले जो कुल वोट का 6.8 फीसदी रहा। यानी, जेरमाबेन वसावा अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। वहीं, बीटीपी उम्मीदवार बहादुरसिंग वसावा भी अपनी जमानत नहीं बचा सके। उन्हें महज 2,991 वोट मिले। डेडीयापाडा के  2,974 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।  डेडीयापाडा सीट पर इस बार कुल चार उम्मीदवार ही मैदान में थे। 

2017 में बीटीपी को मिली थी जीत 
इस बार महज 2,991 वोट पाने वाली बीटीपी 2017 में इस सीट पर जीती थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीटीपी के महेशभाई वसावा ने भाजपा के मोतीलाल वसावा को 21 हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

2017 में नर्मदा जिले की एक भी सीट नहीं जीती थी भाजपा 
पिछले विधानसभा चुनाव में नर्मदा जिले की दो में से एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर बीटीपी उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था। यहां भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।
1995 के विधानसभा चुनाव बाद इस सीट कोई भी दल लगातार दो बार चुनाव नहीं जीता है। 1995 में यहां भाजपा मोतीलाल वसावा जीते थे। 1998 में जनता दल के अमर सिंह वसावा को जीत मिली तो 2002 में जनता दल युनाइटेड के महेशभाई वसावा जीते। 2007 में के टिकट पर अमरसिंह वसावा को जीत मिली। वहीं, 2012 में यहां से भाजपा के मोतीलाल वसावा जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed