सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Dharampur Assembly Seat Profile And History

Dharampur Assembly Seat: भाजपा के अरविंद पटेल ने लगातार दूसरी बार खिलाया कमल, जानें धरमपुर का चुनावी इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 24 Dec 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Gujarat Election 2022 Result: भाजपा के अरविंद पटेल ने आप के कमलेशभाई पटेल को 33,327 वोटों से हरा दिया। भाजपा के अरविंद पटेल को 83,544 वोट मिले। वहीं, आप के कमलेशभाई पटेल को 50,217 वोट से संतोष करना पड़ा।

Gujarat Election 2022: Dharampur Assembly Seat Profile And History
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
वलसाड जिले की धरमपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अरविंद पटेल को उतारा था। उनके सामने आप के कमलेशभाई पटेल थे।  नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के अरविंद पटेल ने आप के कमलेशभाई पटेल को 33,327 वोटों से हरा दिया। भाजपा के अरविंद पटेल को 83,544 वोट मिले। वहीं, आप के कमलेशभाई पटेल को 50,217 वोट से संतोष करना पड़ा।  कांग्रेस के किशनभाई पटेल तीसरे नंबर पर  रहे। किशनभाई पटेल को 33,507 वोट मिले जो कुल वोट का 16.94 फीसदी रहे। बसपा उम्मीदवार समेत छह उम्मीदवार ऐसे रहे जिनकी जमानत भी जब्त हो गई। नोटा को यहां 4,189 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
धरमपुर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के अरविंद पटेल जीते थे।  इस चुनाव में अरविन्द पटेल ने कांग्रेस के ईश्वर भाई पटेल को 22 हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 से पहले इस सीट पर लगातार चार चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों के साथ ही 2004 में यहां हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली थी। 

अरविन्द पटेल ने लगातार दूसरी जीत दिलाई
इस चुनाव के पहले यहां मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में ही रहता था। भाजपा को यहां पहली जीत 1990 में मिली थी जिसके बाद पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीते। कांग्रेस को अंतिम जीत 2012 के चुनाव में हासिल हुई थी। भाजपा की ओर से अरविन्द पटेल ने पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत दिलाई है। अब तक इस सीट पर दो उपचुनाव समेत कुल 16 चुनाव हो चुके हैं। सात बार इस सीट कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, छह बार भाजपा उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। दो बार इस सीट पर कांग्रेस (ओ) के उम्मीदार जीते तो एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को यहां जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed