फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Patan Assembly Seat Profile And History

Patan Assembly Seat: इस सीट पर लगातार दूसरी बार कांग्रेस को मिली जीत, पाटन विधायक रह चुकी हैं आनंदीबेन पटेल

Mon, 02 Jan 2023 03:34 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 02 Jan 2023 03:34 PM IST
सार

Gujarat Election 2022:पाटन जिले की पाटन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के किरीटकुमार पटेल ने भाजपा की राजुबेन देसाई को 17,177 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के किरीटकुमार पटेल को 1,03,505 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार राजुबेन को 86,328 वोट से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Patan Assembly Seat Profile And History
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
पाटन जिले की पाटन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के किरीटकुमार पटेल ने भाजपा की राजुबेन देसाई को 17,177 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के किरीटकुमार पटेल को 1,03,505 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार राजुबेन को 86,328 वोट से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी लालेशभाई ठक्कर को 6,808 वोट मिले जो कुल वोट का 3.3 फीसदी रहा। बसपा और आप के उम्मीदवार समेत कुल 14 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 2,481 वोट मिले। 
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
पाटन सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने किरीटकुमार पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। पटेल ने भाजपा के रणछोड़भाई देसाई को 25 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में पाटन जिले की तीन सीटों पर जीती थी कांग्रेस 
पाटन विधानसभा सीट, पाटन जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  2017 से पहले लगातार छह बार यहां से भाजपा को जीत मिली थी। 1990 और 1995 में भाजपा के टिकट पर अरविंदभाई पटेल जीते थे। वहीं, 1998 में मोहनभाई पटेल ने यहां जीत दर्ज की थी।

2002 और 2007 में आनंदीबेन पटेल ने यहां भाजपा को जीत दिलाई थी। आनंदीबेन 2012 में अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से विधायक बनीं थीं। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन राज्य की मुख्यमंत्री बनाई गईं थीं। वहीं, 2012 में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार रणछोड़भाई पटेल ने जीत दर्ज की थी। 
पाटन सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनाव में से कांग्रेस और भाजपा को छह-छह बार जीत दर्ज की है। वहीं, एक-एक बार जनसंघ और जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed