{"_id":"63a9924c7f0fb250e549992b","slug":"gujarat-election-result-2022-savarkundla-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Savarkundla Assembly Seat: भाजपा के महेश कसवाला खिलाया कमल, जानें कैसे हैं सावरकुंडला के सियासी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Savarkundla Assembly Seat: भाजपा के महेश कसवाला खिलाया कमल, जानें कैसे हैं सावरकुंडला के सियासी समीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:59 PM IST
सार
Gujarat Election 2022: अमरेली जिले की सावरकुंडला विधानसभा सीट पर भाजपा के महेश कसवाला ने कांग्रेस के प्रताप दुधात को 3,492 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 63,757 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 60,265 वोट मिले।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
अमरेली जिले की सावरकुंडला विधानसभा सीट पर भाजपा के महेश कसवाला ने कांग्रेस के प्रताप दुधात को 3,492 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 63,757 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 60,265 वोट मिले। आप तीसरे नंबर पर रही। इसके प्रत्याशी भरत नाकराणी को 7,895 वोट मिले जो कुल वोट का महज 5.7 फीसदी रहा। आप और बसपा उम्मीदवार समेत नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 2,520 वोट मिले।
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
सावरकुंडला सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने प्रताप दुधात को अपना उम्मीदवार बनाया था। दुधात ने भाजपा के कमलेश कनाणी को आठ हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। प्रताप दुधात को 66,366 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के कमलेश कनाणी को 57,835 वोट से संतोष करना पड़ा था।
2012 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के वल्लभभाई वाघसिया ने जीत दर्ज की थी। वाघसिया ने कांग्रेस के प्रताप दुधात को हराया था। भाजपा उम्मीदवार वाघसिया को 37,246 मिले थे। वहीं, कांग्रेस के प्रताप दुधात को 34,862 वोट से संतोष करना पड़ा था।
2017 में अमरेली जिले की चार सीटों पर जीती थी कांग्रेस
अमरेली की पांच में से चार सीटों (अमरेली, राजुला, लाठी और सांवरकुंडला) पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट धारी पर भाजपा उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था।
Trending Videos