सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Somnath Assembly Seat Profile And History

Somnath Assembly Seat: यहां जीत-हार में नोटा की रही अहम भूमिका, जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Gujarat Election 2022: गिर सोमनाथ जिले की सोमनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विमलभाई कानाभाई चुडासमा ने भाजपा के मानसिंहभाई मेरामणभाई परमार को महज 922 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 72,897 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 73,819 वोट मिले।

Gujarat Election 2022: Somnath Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
गिर सोमनाथ जिले की सोमनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विमलभाई कानाभाई चुडासमा ने भाजपा के मानसिंहभाई मेरामणभाई परमार को महज 922 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 72,897 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 73,819 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस की इस जीत में नोटा ने भी निर्णायक भूमिका रही। नोटा को यहां जीत-हार के अंतर से कहीं ज्यादा 1,530 वोट मिले।  तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी जगमालभाई जादवभाई वाला को 33,235 वोट मिले जो कुल वोट का 17.2 फीसदी रहा। बसपा उम्मीदवार समेत छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस की सोमनाथ सीट पर यह लगातार तीसरी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
सोमनाथ सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने विमलभाई कानाभाई चुडासमा को अपना उम्मीदवार बनाया था। विमलभाई ने भाजपा के जशभाई बराड़ को 20 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। यहां कांग्रेस 2012 में भी जीतने में सफल रही थी।  
भाजपा को सोमनाथ सीट पर आखिरी बार 2007 में जीत मिली थी। वहीं, 2002 में यहां कांग्रेस तो 1998 में भाजपा उम्मीदारों ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 1995 में कांग्रेस तो 1990 में जनता दल के प्रत्याशी ने सोमनाथ सीट पर परचम फहराया था। वहीं, 1985 में कांग्रेस के एमएफ बलोच जीते थे। 1980 में जनता पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। जबकि, 1975, 1972 और 1962 में कांगेस जीतने में सफल रही थी। 1967 में स्वतंत्र पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। 
2017 में गिर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर जीती थी कांग्रेस
विधानसभा सीट, गिर सोमनाथ जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। भाजपा यहां एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed