सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Una Assembly Seat Profile And History

Una Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, जानें कैसे हैं ऊना के सियासी समीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 03 Jan 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

 Gujarat Election 2022: गिर सोमनाथ जिले की ऊना विधानसभा सीट पर भाजपा के कालुभाई चानाभाई राठौड़ ने कांग्रेस के पूंजाभाई भीमाभाई वंश को 43,526 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 95,860 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 52,334 वोट मिले। 

Gujarat Election 2022: Una Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
गिर सोमनाथ जिले की ऊना विधानसभा सीट पर भाजपा के कालुभाई चानाभाई राठौड़ ने कांग्रेस के पूंजाभाई भीमाभाई वंश को 43,526 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 95,860 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 52,334 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी सेजलबेन मनसुखभाई खुंट को 12,922 वोट मिले जो कुल वोट का 7.61 फीसदी रहा। आप उम्मीदवार समेत आठ की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 3,092 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
ऊना सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने पूंजाभाई भीमाभाई वंश को अपना उम्मीदवार बनाया था। वंश ने भाजपा के हरिभाई सोलंकी को 4928 वोटों से हराया था। यहां कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
ऊना सीट से छह बार जीत चुके हैं पूंजाभाई 
2022 के चुनाव में हारे कांग्रेस के पूंजाभाई भीमाभाई वंश इससे पहले 2007 में भी भाजपा के कालुभाई राठौड़ से हारे थे। वहीं, 2017 से पहले पूंजाभाई 2012, 2002, 1998 और 1995 में भी यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, 1990 में पूंजाभाई ने जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज की थी। ऊना सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में से 10 बार यहां से कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, भाजपा केवल दो बार 2012 और 2022 में यहां जीत दर्ज कर सकी है। एक-एक बार जनता दल (1990) और सोशलिस्ट पार्टी (1975) को ऊना के मतदाताओं ने जिताया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed