सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Vyara Assembly Seat Profile And History

Vyara Assembly Seat: इस सीट पर पहली बार जीती भाजपा, अपने गढ़ में तीसरे नंबर पर खिसकी कांग्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Gujarat Election 2022: तापी जिले की व्यारा विधानसभा सीट पर भाजपा के मोहनभाई ढेडाभाई कोंकणी ने आप के बिपिनचंद्र खुशालभाई चौधरी को 22,120 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 69,633 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 47,513 वोट मिले।

Gujarat Election 2022: Vyara Assembly Seat Profile And History
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
तापी जिले की व्यारा विधानसभा सीट पर भाजपा के मोहनभाई ढेडाभाई कोंकणी ने आप के बिपिनचंद्र खुशालभाई चौधरी को 22,120 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 69,633 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 47,513 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। इसके प्रत्याशी पुनाभाई ढेडाभाई गामित को 45,904 वोट मिले। बसपा उम्मीदवार समेत चार की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 3,779 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
व्यारा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने पुनाभाई ढेडाभाई गामित को अपना उम्मीदवार बनाया था। गामित ने भाजपा के अरविन्द भाई चौधरी को 24 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

पहली बार इस सीट पर जीती है भाजपा 
भाजपा 1980 में अपने स्थापना से लेकर 2017 तक हुए किसी भी विधानसभा चुनाव में व्यारा सीट पर नहीं जीती थी। 2022 का चुनाव पहला चुनाव है जिसमें पार्टी ने जीत दर्ज की है। 2004 में हुए उपचुनाव समेत अब तक हुए कुल 15 चुनावों में से 12 बार यहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली है। दो बार निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। वहीं, इस बार भाजपा ने अपनी इकलौती जीत दर्ज की है। 

चार बार के विधायक पुनाभाई को मिली हार
कांग्रेस उम्मीदवार पुनाभाई गामित इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे। गामित इससे पहले लगातार चार बार व्यारा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके थे। गामित ने 2004, 2007, 2012 और 2017 के चुनाव में यहां कांग्रेस का परचम लहराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed