सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election Results 2022 BJP got support of Rural, Muslims and SCs broke Congress record news in hindi

Gujarat Results: मुस्लिम,ग्रामीण और दलितों सहित भाजपा को मिला 'सबका साथ', इस तरह तोड़ा कांग्रेस का रिकॉर्ड

Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात में कुल 182 सीटों के रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 150 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हाल-बेहाल हैं। 

Gujarat Election Results 2022 BJP got support of Rural, Muslims and SCs broke Congress record news in hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात में एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करती हुई दिखाई दे रही है। ताजा रुझानों पर भाजपा 182 में से 155 पर आगे है। अगर यहीं रुझान परिणाम में बदल जाते है तो भाजपा 1985 का कांग्रेस का अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 1985 में कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी की लीडरशिप में 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन अब भाजपा 150 से ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश में नया रिकार्ड बनाने जा रही है। इस रिकॉर्ड जीत में प्रदेश के सभी समुदायों के साथ साथ शहर और ग्रामीण इलाकों ने भी भाजपा का भरपूर साथ दिया है।  
Trending Videos

शहर और ग्रामीण सभी में भाजपा आगे
गुजरात में कुल 182 सीटों के रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 150 से ज्यादा सीटों पर आगे है। कांग्रेस 16 और आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों के खाते में 5 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। रुझान के मुताबिक,सौराष्ट्र की 54 सीटों में से भाजपा 44,कांग्रेस 5, आप 4 और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। उत्तर गुजरात की 32 सीटों में से भाजपा 26 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। इसी तरह मध्य गुजरात की 61 सीटों में से भाजपा 57,कांग्रेस 3 और एक पर अन्य आगे है। दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से भाजपा 33, कांग्रेस एक और आप एक पर बढ़त बनाए हुए है। शहरी क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाता हैं। हमेशा की तरह पार्टी अपनी बढ़त बनाए हुए है। 84 शहरी सीटों में भाजपा अभी 77 सीट, कांग्रेस 6 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ रही है। लेकिन भाजपा ने अब यहां भी अपनी स्थिति मजबूत की हैं। ग्रामीण इलाकों की 98 सीट में से भाजपा 83, कांग्रेस 9, आप 4 और अन्य 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarat Election Results 2022 BJP got support of Rural, Muslims and SCs broke Congress record news in hindi
हिमाचल-गुजरात के नतीजों से समझिए सियासी समीकरण - फोटो : अमर उजाला
आदिवासी और मुस्लिम में भी पिछड़ी कांग्रेस
इसी तरह भाजपा का प्रदेश के सभी जाति,धर्म और समुदाय के लोगों ने भी भरपूर साथ दिया है। कांग्रेस का वोट बैंक कहे जाने वाले आदिवासी क्षेत्र की 30 सीटों में भाजपा 26, कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी दो सीट और एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस को उसके गढ़ में नुकसान पहुंचाते हुए दिख रही है। राज्य के अल्पसंख्यक इलाकों में भी कांग्रेस की पकड़ सबसे मजबूत मानी जाती रही है। लेकिन इन क्षेत्रों से भी कांग्रेस की पकड़ कमजोर हुई हैं। गुजरात की 12 मुसिलम बहुल इलाकें में भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पार्टी 9 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 3 पर ही बढ़त बनाए हुए है।

पाटीदारों ने फिर जताया भरोसा
2017 के चुनावों में पाटीदार वोट बैंक हाथ से खिसकने के बाद भाजपा को चुनाव में भारी नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार फिर पार्टी ने अपने वोट बैंक पर कब्जा कर लिया हैं। अपने परंपरागत वोट बैंक को मजबूत रखने के लिए पार्टी ने इस बार कई केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा था। जबकि खुद गृहमंत्री अमित शाह एक एक सीट की मॉनिटरिंग में लगे हुए थे। रुझान के अनुसार, पाटीदार बहुल 39 सीटों में से 33 सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं। जबकि कांग्रेस 3, आम आदमी पार्टी 3 पर आगे चल रही है। जबकि दलित समुदाय ने भी भाजपा का पूरा समर्थन किया हैं। 10 में से एक 9 नौ सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है। ओबीसी वोट बैंक भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता हैं। पार्टी का दबदबा यहां भी कायम है। भाजपा 67, कांग्रेस 6, आप 1 और एक अन्य सीट पर आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed