सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujrat jeweller carves PM Modis bust in gold to commemorate state poll victory

Gujarat: सूरत के जौहरी ने बनाई पीएम नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति, वजन 156 ग्राम, बताई यह वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के मूल निवासी बोहरा कहते हैं, मैं नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हूं और उन्हें समर्पित करने के लिए कुछ बनाना चाहता हूं। हमारे कारखाने में इस मूर्ति को बाने में करीब बीस कारीगरों को लगभग तीन महीने लगे।

Gujrat jeweller carves PM Modis bust in gold to commemorate state poll victory
Gold statue of PM Narendra Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

सूरत शहर के एक जौहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति बनाई है। 18 कैरेट सोने से बनी इस मूर्ति का वजन 156 ग्राम है। जौहरी ने यह मूर्ति हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के उपलक्ष में बनाई है। 

Trending Videos

 

मूर्ति का वजन 156 ग्राम ही क्यों रखा?
बसंत बोहरा ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी राधिका चेन्स के मालिक हैं। वह बताते हैं, 'पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की, इसलिए प्रधानमंत्री की सोने की मूर्ति का वजन 156 ग्राम रखा गया है।' यह मूर्ति अब जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है और कई लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, जौहरी ने अभी इसे बेचने का फैसला नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 कारीगरों ने तीन महीने में बनाई मूर्ति
राजस्थान के मूल निवासी बोहरा कहते हैं, मैं नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हूं और उन्हें समर्पित करने के लिए कुछ बनाना चाहता हूं। हमारे कारखाने में इस मूर्ति को बाने में करीब बीस कारीगरों को लगभग तीन महीने लगे। मैं अंतिम परिणाम से संतुष्ट हूं। कोई कीमत टैग नहीं है, क्योंकि यह अभी बिक्री के लिए नहीं है। बोहरा बीस वर्षों से सूरत में बसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मूर्ति को बनाने में 11 लाख रुपये के सोने का इस्तेमाल किया गया है। 
 

वजन कम करने के लिए कारीगरों ने किए बदलाव
इससे पहले बोहरा ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सोने की प्रतिकृति बनाई थी, जिसे बाद में उन्होंने बेच दिया था। जौहरी ने बताया, यह मूर्ति (नरेंद्र मोदी की) दिसंबर तक तैयार हो गई थी, लेकिन उसका वजन 156 ग्राम से थोड़ा ज्यादा था, लेकिन यह जानने के बाद कि भाजपा को 156 सीटें मिली हैं, कारीगरों ने वजन कम करने के लिए मूर्ति में कुछ बदलाव किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed