फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hema Malini's bungalow being built in Vrindavan

वृंदावन में बन रहा हेमामालिनी का बंगला

Wed, 16 Nov 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा 
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा  Updated Wed, 16 Nov 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini's bungalow being built in Vrindavan
हेमा मालिनी

सांसद हेमामालिनी वृंदावन में अपना बंगला बनवा रही हैं। एक मंजिल का निर्माण हो चुका है। करीब छह माह में यह बंगला बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि जून-जुलाई तक सांसद गृह प्रवेश करेंगी। फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी का मथुरा का आना जाना लगा रहता है। अभी तक वह जब भी यहां आती हैं होटल में ठहरती हैं।

विज्ञापन


अब उन्होंने यहां अपना आशियाना बनाने की तैयारी कर ली है। वृंदावन में स्थित छटीकरा मार्ग पर सांसद का बंगला तैयार किया जा रहा है। 1400 वर्ग मीटर में निर्माण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि बीते करीब दो महीने से निर्माण का काम चल रहा है। सांसद जब भी मथुरा आती हैं अपने निर्माणाधीन बंगले को देखने जरूर आती हैं।
विज्ञापन


एक मंजिल तैयार भी हो गई है। बड़ी तेजी के साथ काम चल रहा है। सांसद ने अपने बंगले में मीटिंग हॉल भी तैयार कराया है। यहां एक साथ 50 लोग बैठकर मीटिंग कर सकें। माना जा रहा है कि छह माह में यह बंगला बनकर तैयार हो जाएगा। बंगला बनते ही सांसद यहां गृह प्रवेश करेंगी। बताया जाता है कि हेमामालिनी का सांसद बनने से पहले ही वृंदावन आना-जाना रहा है। सांसद बनने के बाद उन्होंने कहा भी था कि वह वृंदावन में ही बसेंगी। वह बांकेबिहारी की नगरी में ही रहना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed