सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal gujrat election result 2022 cm jairam thakur accepted defeat

Election Results 2022: गुजरात में 'राज' तो हिमाचल में 'रिवाज' की परंपरा कायम

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नेश मिश्र Updated Thu, 08 Dec 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal gujrat election result 2022 cm jairam thakur accepted defeat
Gujrat Himachal assembly election 2022 results 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस को बधाई दी है और कहा कि वो राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपने जा रहे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों ने राज और रिवाज की परंपरा कायम रही। गुजरात में जहाँ 27 साल सत्ता में बनी हुई भाजपा रिकाॅर्ड 53 से भी अधिक वोट हासिल करते हुए अपना 'राज' कायम रखा तो हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल बाद सरकार बदल जाने का 'रिवाज' है। इस बार भी वैसा ही हुआ और लगभग 44 फीसदी वोट हासिल करते हुए कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही । 
Trending Videos


हिमाचल प्रदेश में रुझानों और परिणामों से राज्य की तस्वीर लगभग अब साफ हो गई है। भाजपा को 26 और कांग्रेस को 39 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। अन्य को 3 सीट मिली हैं। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनावों में तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कांग्रेस पूरी तरह से कमजोर हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पांच सीटों पर बढ़त बनाकर यह संकेत दे दिए हैं कि चुनाव परिणामों के साथ ही वह राष्ट्रीय पार्टी का तमगा भी हासिल कर लेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed