फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himanta biswa sarma mocks rahul gandhi over mock parliament

'मॉक संसद में राहुल गांधी पीएम बनें, संसद में नरेंद्र मोदी ही होंगे': हिमंत बिस्वा सरमा का तंज; और क्या बोले?

Tue, 03 Nov 2026 03:21 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 03 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल 'मॉक संसद' में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं, असली संसद में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
himanta biswa sarma mocks rahul gandhi over mock parliament
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थीं और इसके लिए कई प्रयास भी किए गए। जब उनका कोई प्रयास सफल नहीं हुआ तो कांग्रेस नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के लॉन में मॉक संसद का आयोजन किया गया और वहां राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया गया। सरमा ने कहा कि हकीकत यह है कि मॉक संसद में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और संसद में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन को मंजूरी पर क्या बोले सरमा?
दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन लाइन को मंजूरी मिलने पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है, हालांकि इसे आगे बढ़ाने के लिए अभी कई प्रक्रियाएं पूरी करनी बाकी हैं। सरमा ने कहा कि सबसे अच्छी खबर यह है कि गुवाहाटी अब बुलेट ट्रेन के नक्शे पर आ गया है। इस परियोजना के लिए 'चिकन नेक' यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर से होकर मार्ग तय किए जाने को उन्होंने काफी अहम बताया।
विज्ञापन


पीएम मोदी और अश्विनी वैष्णव को दिया श्रेय
मुख्यमंत्री ने बताया कि वो दिल्ली जाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद परियोजना से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। उन्होंने इसे बेहद उल्लेखनीय, साहसिक और दूरदर्शी फैसला बताया। सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वजह से ही असम को इस परियोजना की मंजूरी मिली है। उनके मुताबिक, यह फैसला राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed