कोरोना संक्रमण के जोखिम को कम करने के क्या-क्या तरीके हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी दुनिया की पहली ऐसा महामारी है जिसके संक्रमण फैलने का तरीका सबसे भयावह है। किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है वे जिस चीज को हाथ लगा रहे हैं उसमें कोरोना है या नहीं। कोरोना वायरस दरवाजे की कुंडी से लेकर आपके साये की तरह 24 घंटे साथ रहने वाले मोबाइल फोन से भी फैल सकता है।
आपके घर में सब्जी आ रही है तो यह ही संभव है कि उस सब्जी में ही वायरस हो। कुल मिलाकर कहें तो यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है कि कहां पर कोरोना का वायरस मौजूद है और कहां पर नहीं। ऐसे में इससे बचने का एक ही तरीका है और वह है कि आत्मसुरक्षा। कोरोना का संक्रमण इस बात पर निर्भर करता है कि आप खुद को कितना सुरक्षित रखते हैं और कौन-कौन सी सावधानियां बरतते हैं?
जितना कम छूएंगे, संक्रमण का खतरा उतना ही कम रहेगा?
संक्रमण का स्रोत
दरवाजे का हैंडल, लाइट का स्विच, लिफ्ट का बटन, सीढ़ी की रेलिंग, कुर्सी, कीबोर्ड, कंप्यूटर माउस, माउस पैड, फोन, स्कैनर-प्रिंटर, स्टेशनरी, कूलर, चाय/कॉफी मशीन, वॉलेट, ऑफिस बैग, चश्मा, जूता, स्मार्टवॉच, बिस्तर का चादर, तौलिए, कार्पेट
बचने का तरीका
कोहनी से दरवाजा खोलें, टिश्यू पेपर से स्विच ऑन करें और उसे फेंक दें, लिफ्ट के बटन के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें, सीढ़ी की रेलिंग को ना पकडें, किसी भी सार्वजिनक वस्तु को छूने के बाद हाथ को साबून से धोएं, टेबल और कुर्सी को छूने के लिए गलव्स या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें, ऑफिस में अपना खाना खुद लेकर जाएं, नोटपैड और पेन को ऑफिस में ही छोड़ दें।
ऑफिस में चाय-कॉफी पीने से बचें, लैपटॉप मोबाइल को डिसइनफेक्टेंट पेपर दिन में दो-तीन बार साफ करें, चादर को नियमित तौर पर धोएं, स्मार्टवॉच को डिसइनफेक्टेंट पेपर से साफ करें, ऑफिस ऐसा बैग लेकर जाएं जिसे धोने लायक हो, चश्मा को डिसइनफेक्टेंट पेपर से साफ करें या अपने चश्मे के डॉक्टर से पूछकर साबून से भी उसे धो सकते हैं, जूता को घर के बाहर ही रखें, तौलिए को नियमित तौर पर साबुन से धोएं।