फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad techie found dead after threatening suicide during video call to boyfriend

हैदराबाद में युवती की संदिग्ध मौत: शादीशुदा प्रेमी को वीडियो कॉल पर दी थी जान देने की धमकी? जानें पूरा मामला

Sun, 25 Oct 2026 08:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Oct 2026 08:19 PM IST
सार

हैदराबाद में सॉफ्टवेयर पेशेवर अर्चना चौधरी मलिक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने प्रेमी को वीडियो कॉल कर शादी न करने पर जान देने की धमकी दी थी। पूरा मामला क्या था? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
hyderabad techie found dead after threatening suicide during video call to boyfriend
पुलिस वाहन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हैदराबाद के माधापुर में रविवार सुबह एक सॉफ्टवेयर पेशेवर की अपने घर में  मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवती की मौत आत्महत्या से हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रेमी के साथ रिश्ते (रिलेशनशिप) में चल रही परेशानी इसकी वजह हो सकती है।
विज्ञापन


कबसे सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में थी युवती?
माधापुर पुलिस ने बताया कि अर्चना चौधरी मलिक (29) माइंडस्पेस स्थित एक कंपनी में वरिष्ठ सहयोगी के पद पर काम करती थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार साल से अपने सहकर्मी विमल के साथ रिलेशनशिप में थीं। विमल उत्तराखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर क्या हुआ?
रविवार सुबह करीब ढाई बजे विमल अपनी मां के साथ एक समारोह में शामिल था। इसी दौरान अर्चना ने कथित तौर पर उसे वीडियो कॉल किया। उसने कॉल पर विमल को दिखाया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा, तो वह अपनी जान दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े पांच बजे फ्लैट पहुंचा प्रेमी
कुछ मिनट बाद अर्चना ने विमल के फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद विमल माधापुर स्थित उसके घर पहुंचा। जब वह उसके फ्लैट पर पहुंचा, तब सुबह के करीब साढ़े पांच बज रहे थे। विमल ने दरवाजा बंद पाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। वहां अर्चना मृत मिलीं।

जांच में क्या सामने आया?
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विमल पहले से शादीशुदा था। उसकी शादी टूटने की स्थिति में थी और तलाक की प्रक्रिया की ओर बढ़ रही थी।

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। माधापुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के तहत पुलिस विमल और अर्चना के बीच हुई बातचीत और उनके संदेशों की भी जांच करेगी।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 20 गिरफ्तार, 68 लाइसेंस रद्द; कितना सामान जब्त?


घटना पर लोगों की राय बंटी
घटना को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रहने के अर्चना के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग विमल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

कुछ लोग अर्चना की समझदारी और मुश्किल हालात का सामना करने की क्षमता पर भी सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ लोग इस संवेदनशील घटना की खबरों में मीडिया के पक्षपात की आलोचना कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर लोगों की प्रतिक्रियाओं में भावनात्मक तनाव साफ नजर आ रहा है। कुछ लोग फैसले की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ सहानुभूति जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed