Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF showcases air power multi-agency coordination in major HADR exercise in Gujarat

गुजरात में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन: जगुआर से चिनूक तक ने दिखाया दम; सैन्य अभ्यास में शामिल हुईं तीनों सेना

Thu, 19 Nov 2026 03:05 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, जामनगर, गुजरात
पीटीआई, जामनगर, गुजरात Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 19 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने गुजरात के जामनगर में 17 से 19 नवंबर तक आयोजित 'सहायता सेतु 2026' (AJHE-26) अभ्यास के तहत हवाई ताकत और आपदा राहत क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान सीडीएस ने समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।

विज्ञापन
IAF showcases air power multi-agency coordination in major HADR exercise in Gujarat
गुजरात में आपदा राहत अभ्यास में दिखी तीनों सेनाओं की ताकत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को गुजरात में बड़े पैमाने पर अभ्यास के दौरान अपनी बढ़ती हवाई ताकत और आपदा राहत क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, परिवहन विमान, हेलिकॉप्टर और रिमोट से संचालित ड्रोन शामिल हुए। यह प्रदर्शन गुजरात में आयोजित बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास का हिस्सा था।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन 'सहायता सेतु 2026' के तहत किया गया। यह वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास 17 से 19 नवंबर तक जामनगर एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। इस बहु-एजेंसी प्रदर्शन में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसियों, नागरिक प्रशासन और मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


आपदा राहत पर एजेंसियों भूमिका पर क्या बोले सीडीएस?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानवीय सहायता और आपदा राहत भारत की मानव सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसके लिए कई एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा, 'आज की आपदा संभावित दुनिया में प्रभावी प्रतिक्रिया किसी एक एजेंसी की क्षमता नहीं है। इसके लिए पूरे देश के समन्वित प्रयास की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के आपदा राहत प्रयास 'पड़ोसी प्रथम' नीति और 'महासागर' के व्यापक वैश्विक समुद्री दृष्टिकोण से निर्देशित होते हैं। भारत हिंद महासागर क्षेत्र और हिंद-प्रशांत में एक भरोसेमंद प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में उभरा है। उन्होंने तुर्किये में 'ऑपरेशन दोस्त' और म्यांमार में 'ऑपरेशन ब्रह्मा' का उदाहरण देते हुए भारत के मानवीय सहायता अभियानों का उल्लेख किया।

उन्होंने सामूहिक तैयारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आपदाएं भौगोलिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। इसलिए हमारी प्रतिक्रिया भी इन सीमाओं से परे होनी चाहिए।

लड़ाकू विमानों से लेकर हेलिकॉप्टर तक ने दिखाया दम
इस अभ्यास में एक आपदा जैसी स्थिति का अनुकरण किया गया। इसमें शामिल एजेंसियों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र की हवाई निगरानी और आकलन से लेकर राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न चरणों का प्रदर्शन किया। भारतीय वायुसेना ने इस प्रदर्शन में जगुआर लड़ाकू विमान, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान, एमआई-17 हेलिकॉप्टर और रिमोटली पायलटेड क्वाडकॉप्टर तैनात किए।

तीनों सेनाओं द्वारा संचालित एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) मार्क-IV ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान और थल सेना के एएलएच तथा चीता हेलिकॉप्टर भी अभ्यास में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर ने आग बुझाने के लिए पानी से भरी बकेट का इस्तेमाल किया। इस अभियान में अग्निशमन रोबोट ने भी सहयोग किया। वहीं, एक अन्य एमआई-17 1बी हेलिकॉप्टर ने थल सेना के वाहन को एयरलिफ्ट करके दिखाया। चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुल के हिस्सों सहित विभिन्न संरचनाओं को पहुंचाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।


क्या है बहुराष्ट्रीय अभ्यास का उद्देश्य?
बहुराष्ट्रीय अभ्यास AJHE-26 का उद्देश्य बड़ी आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल, परिचालन संबंधी समन्वय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। इस अभ्यास में चक्रवात, भूकंप, बाढ़ और रासायनिक आपात स्थितियों जैसी बड़ी आपदाओं से निपटने की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed