{"_id":"62e7e313d6a52776e33f59e1","slug":"if-elected-i-will-build-bridges-between-parties-forge-consensus-on-issues-vp-candidate-alva","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice President Election: अल्वा ने सांसदों को लिखा पत्र, बोलीं- मैं राजनीतिक दलों के बीच सेतु का काम करूंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vice President Election: अल्वा ने सांसदों को लिखा पत्र, बोलीं- मैं राजनीतिक दलों के बीच सेतु का काम करूंगी
Mon, 01 Aug 2022 08:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:02 PM IST
सार
सांसदों को लिखे पत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अल्वा ने कहा कि उन्होंने देश के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, "मेरा एकमात्र उद्देश्य बिना किसी डर के भारत के संविधान की रक्षा करना है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने सभी सांसदों को पत्र लिखकर कहा है कि अगर वह चुनी जाती हैं, तो वह विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच सेतु बनाने, राष्ट्रीय मुद्दों पर आम सहमति बनाने और संसद के गौरव को बहाल करने में मदद करेंगी। बता दें कि उराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होने जा रहे हैं।
अल्वा ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव को संसद चलाने के तरीके और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर आम सहमति बनाने की मौलिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के टूटने पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
अगर मैं राष्ट्रपति चुनी जाती हूं तो...
उन्होंने सांसदों से अपनी अपील में कहा, "अगर मैं उपराष्ट्रपति चुनी जाती हूं तो मैं संविधान को बनाए रखने और हमारे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करती हूं। राज्यसभा अध्यक्ष के रूप में, मैं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच पुल बनाने, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए काम करूंगी और संसद के गौरव को बहाल करने में मदद करूंगी।"
'सार्वजनिक जीवन में बिताए पचास वर्षों की स्वीकृति है मेरा नामांकन'
अल्वा ने कहा कि उनके नामांकन को बड़ी संख्या राजनीतिक दलों का समर्थन, उनके संसद के दोनों सदनों के सदस्य, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक मंचों पर भारत के प्रतिनिधि के रूप में बिताए सार्वजनिक जीवन के पचास वर्षों की स्वीकृति है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। सांसदों से अपनी अपील में अल्वा ने लिखा, "आज, संसद लगभग ठप है, सदस्यों के बीच संचार (कम्युनिकेशन) टूट गया है। अविश्वास, गुस्सा और व्यक्तिगत हमलों और दुर्व्यवहार के बिना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बहस करने में असमर्थ है।"
'मेरा एकमात्र उद्देश्य संविधान की रक्षा करना'
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अल्वा ने कहा इन वर्षों में उन्होंने देश के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। उन्होंने अपनी अपील में कहा, "मेरा एकमात्र उद्देश्य बिना किसी डर के भारत के संविधान की रक्षा करना रहा है। मेरा मानना है कि मैं 6 अगस्त के लिए उम्मीदवार के रूप में आपका समर्थन और आपका वोट मांगने के लिए लिख रही हूं।"