{"_id":"6287aef75e7add2c5846034f","slug":"india-china-tension-rahul-said-that-government-statement-on-china-bridge-is-contradictory-pm-should-ensure-nation-security-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"India China Tension: राहुल बोले- चीन के पुल बनाने पर सरकार का बयान विरोधाभासी, पीएम रक्षा सुनिश्चित करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India China Tension: राहुल बोले- चीन के पुल बनाने पर सरकार का बयान विरोधाभासी, पीएम रक्षा सुनिश्चित करें
Fri, 20 May 2022 08:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 20 May 2022 08:38 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, चीन पैंगोंग पर पहला पुल बनाता है। केंद्र सरकार कहती है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। चीन उस जगह के पास दूसरा पुल बनाता है। सरकार फिर कहती है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने पैंगोंग झील के पास चीन द्वारा दूसरा पुल बनाने संबंधी खबरों पर सरकार की प्रतिक्रिया को विरोधाभासी बताते हुए कहा, ऐसे बयानों से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पार्टी ने सरकार से यह भी पूछा कि क्या चीन का पैंगोंग झील के निकट अवैध निर्माण भारत की भौगोलिक अखंडता पर हमला नहीं है?
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, चीन पैंगोंग पर पहला पुल बनाता है। केंद्र सरकार कहती है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। चीन उस जगह के पास दूसरा पुल बनाता है। सरकार फिर कहती है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। राहुल ने कहा, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं हो सकता। डरे हुए अंदाज में प्रतिक्रिया करने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, अगर दूसरे पुल के निर्माण के बारे में विदेश मंत्रालय को सही जानकारी नहीं है तो रक्षा मंत्रालय स्थिति को स्पष्ट क्यों नहीं करता, आखिर देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है? उन्होंने यह भी पूछा, क्या यह निर्माण उस संघर्ष विराम का खुला उल्लंघन नहीं है, जिसके चलते भारत ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों से अपना कब्जा छोड़ दिया था?
विज्ञापन
पैंगोंग झील के पास पुल निर्माण को लेकर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जिस स्थान पर चीन निर्माण करा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उस देश के कब्जे में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह भी कहा था कि भारत ऐसे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।