फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India send three alerts to Sri Lanka before easter sunday bomb blasts

आतंकी हमलों से पहले भारत ने तीन बार श्रीलंका को दी थी चेतावनी

Wed, 24 Apr 2019 08:58 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 24 Apr 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India send three alerts to Sri Lanka before easter sunday bomb blasts
कोलंबो, श्रीलंका - फोटो : File Photo

भारत ने श्रीलंका को आतंकी हमले को लेकर तीन बार चेतावनी दी थी। यहां तक कि रविवार को जब हमला हुआ, उस दिन भी भारत ने हमले की चेतावनी दी थी। ये बात मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ इंटेलिजेंस अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कही है। बता दें ईस्टर रविवार को हुए बम धमाकों में 321 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हुए। बम धमाकों के लिए चर्च और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाया गया था। जिनमें से अधिकतर आत्मघाती थे।


loader

भारत ने पहली चेतावनी 4 अप्रैल को दी थी। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बीते साल दिसंबर के समय इस्लामिक स्टेट के कोयंबटूर मॉडल की जांच की थी। इस दौरान नेशनल तौहीद जमात के लीडर मौलवी जहरान बिन हाशिम की वीडियो की जांच भी की गई।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने अधिकारी के हवाले से लिखा है कि एजेंसियों ने पहली चेतावनी में श्रीलंका को कहा था कि चर्चों के अलावा कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं दूसरी चेतावनी हमले से एक दिन पहले यानी शनिवार को दी गई थी, जो पहली चेतावनी से अधिक पुख्ता थी। जिसमें संभावित लक्ष्यों के बारे में भी बताया गया था।

वहीं अंतिम बार तीसरी चेतावनी आत्मघाती हमलों से कुछ घंटों पहले भेजी गई थी। एक अधिकारी ने बताया, "हमलों की जानकारी तकनीकी साधनों और मानवीय सूत्रों के माध्यम से एकत्रित जानकारी के विस्तृत विश्लेषण के बाद दी गई थी।" वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी ये बात स्वीकार कर चुके हैं कि भारत ने कई बार हमलों को लेकर चेतावनी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसी में कई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हाशिम अपनी वीडियो में श्रीलंका, तमिलनाडु और केरल के मुस्लिम युवाओं को क्षेत्र में इस्लामिक शासन की स्थापना के लिए उकसा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने इन वीडियो की विस्तृत जांच की। इन वीडियो को पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, मोबाइल फोन और सीडी/डीवीडी में स्टोर करके रखा गया है। 

ये वीडियो 19 दिसंबर, 2018 को कुनियामुथुर, उक्कदम, चेन्नई के ओटेरी, तिंदीवनम और कोयंबटूर के वैराइटी हॉल रोड पर आईएस के छह संदिग्धों के आवासों पर छापेमारी कर बरामद की गईं। इन छह संदिग्धों को कोयंबटूर में हिंदू नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला करने की योजना बनाने के आरोप में  1 सितंबर, 2018 को गिरफ्तार किया गया था। 

ये छह संदिग्ध नियमित रूप से हाशिम के भाषणों को सुना करते थे। अधिकारी बताते हैं, हाशिम अपनी वीडियो में आक्रामक रूप से बार-बार कहता है, "जल्द कुछ बड़ा होने वाला है, उन समुदायों के खिलाफ जो शरिया का पालन नहीं करते।" कोयंबटूर मॉड्यूल के कुछ सदस्य श्रीलंका के कुछ लोगों के संपर्क में भी थे। इन युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में हाशिम की अहम भूमिका रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed