पहली बार: सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। पहली बार सैन्य पुलिस में जवान के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गएए हैं। जनरल बिपिन रावत ने सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद इस परियोजना को शुरू किया था। हाल ही में रक्षा मंत्रालय से इसके लिए हरी झंडी मिली है।

For the first time, Indian Army to start online registration of women for recruitment as soldiers into the military police, today. The project was mooted by General Bipin Rawat soon after taking over as Army Chief and given final approval by the Defence Ministry recently. pic.twitter.com/nIssIN62zX
विज्ञापन— ANI (@ANI) April 25, 2019विज्ञापन
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं के 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। महिलाओं की भर्ती पर्सनल बिलो आफिसर रैंक (पीबीओआर) के तौर पर की जाएगी।
दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे मामलों की करेंगी जांच
सैन्य पुलिस में शामिल होने वाली महिलाएं दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही कैंटोनमेंट क्षेत्र की देखरेख करने का होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और उनके सामान की गतिविधि को संचालित करती हैं।800 महिलाओं की सेना पुलिस में भर्ती की जाएगी। महिलाओं की सालाना भर्ती दर 52 होगी। अभी तक शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं की भर्ती की जाती है। हालांकि अब महिलाओं को युद्ध में भर्ती किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
फिलहाल सेना में महिलाओ की दर 3.80 प्रतिशत है
रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में बताया था कि सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी 3.80 प्रतिशत है। वहीं वायुसेना में 13.09 और नौसेना में 6 प्रतिशत की तादाद में महिलाएं शामिल हैं।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.