सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy warships and surveillance aircraft are maintaining high level surveillance in Indian Ocean Region

हिंद महासागर में चीनी और पाकिस्तानी गतिविधि से नौसेना चौकस, हवाई सतर्कता भी बढ़ाई गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 24 Mar 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy warships and surveillance aircraft are maintaining high level surveillance in Indian Ocean Region
नौसेना का शौर्य - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चीन से फैले कोरोना वायरस से दुनिया परेशान है। हजारों लोगों मौत हो चुकी है और लाखों इसकी चपेट में हैं, लेकिन चीन और पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तानी नौसेनाओं की संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ा है। इसको देखते हुए भारतीय नेवी ने जलीय और वायु निगरानी बढ़ा दी है। सैटेलाइट का भी सहारा लिया जा रहा है।

Trending Videos


नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की पीएनए यारमुक की मौजूदगी का पता चला था। यह पोत रोमानिया से लाल सागर के रास्ते पाकिस्तान लौट रहा है। जिसके बाद इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। जबकि पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना के टाइप वाई901 क्लास के टैंकर की उपस्थिति का पता चला है। इस टैंकर को मलल्का जलडमरूमध्य से प्रवेश के समय ही भारतीय नौसेना ने ट्रैक कर लिया था। नौसेना इसकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और पी8आई सर्विलांस विमानों को भी खोजबीन के लिए तैनात किया है। तटरक्षक बल भी समुद्री सीमाओं पर चौकसी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय नौसेना मलयेशिया के पास स्थित मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी चीनी जहाजों पर निरंतर निगरानी रखती है। कुछ दिनों पहले ही नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने चीनी नौसेना के सात युद्धपोतों का पता लगाया था, जो हिंद महासागर क्षेत्र में सक्रिय थे। हिंद महासागर क्षेत्र में युद्धपोतों और परमाणु शक्ति युक्त पनडुब्बियों के गश्त को लेकर चीन यह दलील देता है कि ये समुद्री लुटेरों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई बल का हिस्सा हैं। कभी-कभी ये जहाज भारतीय जलक्षेत्र में भी प्रवेश कर जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed