फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Indian Railways will start special trains for the passengers going to Ram Mandir in Ayodhya

Ram Mandir: राम मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, जनवरी में शुरू होंगी 100 स्पेशल ट्रेन

Wed, 29 Nov 2023 05:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 Nov 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
रेल मंत्रालय के मुताबिक, अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम दो चरणों में किया जा रहा है। 240 करोड़ रुपये की लागत के पहले चरण का काम इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें स्टेशन की मौजूदा पांच हजार यात्रियों की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख यात्री तक किया जा रहा है...
loader
Indian Railways will start special trains for the passengers going to Ram Mandir in Ayodhya
Ayodhya Railway Station - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अयोध्या में भगवान के भव्य राम मंदिर का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके अगले ही दिन 23 जनवरी से भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर के शुभारंभ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की बड़े स्तर पर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना भी है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के दौरान रेलवे अयोध्या के लिए 100 से भी ज्यादा स्पेशल ट्रेन चला सकता है। देश के तमाम जोन से जरूरत के मुताबिक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम दो चरणों में किया जा रहा है। 240 करोड़ रुपये की लागत के पहले चरण का काम इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें स्टेशन की मौजूदा पांच हजार यात्रियों की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख यात्री तक किया जा रहा है। दूसरे, स्टेशन का फ्रंट गेट और पूरा फसाड राजस्थान भरतपुर की बंसी पहाड़पुर के उसी पत्थरों से किया गया है, जिस पत्थर का इस्तेमाल रामलला के मंदिर को बनाने में किया जा रहा है। दुनियाभर में मशहूर इस पत्थर की उम्र पांच हजार साल से भी ज्यादा की बताई जाती है। बारिश होने पर इसकी चमक और बढ़ती है।

स्टेशन के फ्रंट और प्लेटफॉर्म के दोनों तरफ मंदिर जैसे आठ पिरामिड बनाए गए हैं। स्टेशन के फ्रंट गेट से प्रवेश करने पर लोगों को एकदम अयोध्या मंदिर जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा। स्टेशन के गेट के पास भगवान श्रीराम की मूर्ति की भी स्थापना की जाने की भी तैयारी है। जबकि फ्रंट गेट पर भगवान श्रीराम का मुकुट बनाया जाएगा। फिलहाल अयोध्या स्टेशन तीन प्लेटफॉर्म का है, लेकिन 422 करोड़ रुपये के दूसरे चरण में निर्माण में इसे छह प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। ताकि यहां से अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सके।

दिसंबर 2023 तक काम पूरा होने की उम्मीद

अभी अयोध्या स्टेशन की रोज की क्षमता मात्र पांच हजार यात्रियों की है। हालांकि निर्माण के बाद इसकी क्षमता एक लाख यात्री प्रतिदिन तक होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे देशभर में 1275 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण करा रहा है। इनमें अयोध्या रेलवे स्टेशन भी शामिल है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के पहले चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed