फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   infectious disease testing network 732 crore new labs india

संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क होगा मजबूत: कितना खर्च करेगी सरकार, खुलेंगी नई लैब; किन इलाकों पर फोकस?

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:55 AM IST
सार

सरकार संक्रामक रोगों की जांच सुविधा बढ़ाने पर जोर दे रही है। अगले पांच साल में 732 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई लैब भी खोली जाएंगी। दूरदराज और सीमावर्ती इलाके भी इसमें शामिल होंगे। इस पहल पर कितना खर्च आएगा और कितना असर होगा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
infectious disease testing network 732 crore new labs india
देश में मजबूत होगा संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश में नई और तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की पहचान अब दूरदराज के इलाकों में भी पहले से जल्दी हो सकेगी। सरकार ने अगले पांच साल में 732.304 करोड़ रुपये से देश के हर हिस्से में वायरल बीमारियों की जांच के लिए नेटवर्क बनाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार उन इलाकों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने पर जोर दे रही है, जहां अभी संक्रामक बीमारियों की उन्नत जांच की पर्याप्त सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


अब तक इस नेटवर्क में मेडिकल कॉलेजों और शोध संस्थानों की बड़ी भूमिका रही है। अब सरकार व्यवस्था को जिला स्तर तक ले जाने की संभावना पर काम कर रही है। हालांकि, भी संख्या तय नहीं हुई है। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में 167 वायरस अनुसंधान एवं निदान प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी: युवाओं-महिलाओं को मिलेगी जगह, 70+ उम्र के मंत्रियों पर क्या होगा फैसला?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों पर नजर
सरकार दूरदराज और कम सुविधा वाले क्षेत्रों को लेकर खासतौर पर चिंतित है। पूर्वोत्तर राज्यों, लद्दाख और लक्षद्वीप जैसे इलाकों में अब भी जांच सुविधा के विस्तार की जरूरत बताई गई है। इन क्षेत्रों में संस्थानों की उपलब्धता कम होने पर मौजूदा नियमों में विशेष प्रावधान करने की सिफारिश की गई है। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में प्रयोगशालाओं के लिए प्रस्ताव मिल रहे हैं। लेह, दादरा एवं नगर हवेली और नागालैंड के प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed