फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Investigation will be done against Shilpa Shetty and husband in gold scheme case, Mumbai court gives instructi

Gold Scheme Scam; गोल्ड स्कीम मामले में शिल्पा शेट्टी व, पति के खिलाफ होगी जांच, अदालत ने दिया निर्देश

Fri, 14 Jun 2024 05:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jun 2024 05:37 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई की स्थानीय अदालत ने जांच का निर्देश दिया है। दंपती पर गोल्ड स्कीम के नाम पर फ्रॉड करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Investigation will be done against Shilpa Shetty and husband in gold scheme case, Mumbai court gives instructi
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की स्थानीय अदालत ने पुलिस को गोल्ड स्कीम में एक निवेशक को धोखा देने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को पारित आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एनपी मेहता ने कहा कि कुंद्रा दंपती की कंपनी सतयुग गोल्ड प्रा.लि. के साथ-साथ कंपनी के दो निदेशकों और एक कर्मचारी के खिलाफ प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है। अदालत ने बीकेसी पुलिस स्टेशन को रिद्धि सिद्धि बुलियंस के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज कोठारी की ओर से दायर शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


न्यायाधीश ने पुलिस से कहा कि यदि आरोपी व्यक्तियों द्वारा कोई संज्ञेय अपराध किया गया पाया जाता है तो धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील हरिकृष्ण मिश्रा और विशाल आचार्य के माध्यम से दायर शिकायत में कोठारी ने कहा कि कुंद्रा दंपति ने 2014 में एक गोल्ड योजना शुरू की थी। याचिका में कहा गया है कि आरोपी व्यक्तियों की ओर से दिए गए आश्वासन के आधार पर शिकायतकर्ता ने 5 साल की योजना के तहत 90,38,600 रुपये का निवेश किया कि 2 अप्रैल 2019 को 5,000 ग्राम 24 कैरेट सोना वितरित किया जाएगा, लेकिन याची को कुछ भी नहीं मिला। शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार एक पूरी तरह से फर्जी योजना बनाकर आरोपियों ने साजिश रची और एक-दूसरे के साथ मिलकर धोखाधड़ी और विश्वासघात किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed