{"_id":"5d3f6f808ebc3e6d0630321a","slug":"issue-of-atrocities-on-minorities-in-pakistan-raised-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उठा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में उठा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा
Tue, 30 Jul 2019 03:43 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
Loksabha
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठा। भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पड़ोसी देश में रहने वाले हिंदुओं और सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिर और गुरुद्वारों को तोड़ा जा रहा है और अल्पसंख्यकों को जबरन धर्म बदलने पर मजबूर किया जा रहा है।
इंदौर से सांसद लालवानी ने केंद्र सरकार से इस मसले को वैश्विक मंच पर उठाने और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद करवाने के लिए कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अल्पसंख्यकों को संरक्षण देने का समझौता किया है। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नेहरू-लियाकत संधि का उल्लंघन है।
विवि और हाईकोर्ट का भी नाम बदलने की मांग
भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने लोकसभा में कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज होने के बाद भी हाईकोर्ट, विश्वविद्यालय, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का नाम इलाहाबाद ही है। उन्होंने इनके नाम भी बदलने की मांग की।