फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU will not be part of Modi Government, no cabinet minister from Nitish Kumar side

सिर्फ एक ही मंत्री पद मिलने से नीतीश कुमार नाराज, सरकार में नहीं शामिल होगी जदयू

Fri, 31 May 2019 08:37 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 31 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
JDU will not be part of Modi Government, no cabinet minister from Nitish Kumar side
मोदी-नीतीश(File Photo)

'मोदी 2.0' सरकार के नए कैबिनेट में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जदयू) शामिल नहीं होगी। जदयू के इस बार मोदी सरकार में शामिल नहीं होने के पीछे बड़ी वजह कैबिनेट में गठबंधन का फॉर्मूला बताया जा रहा है, जिसके तहत जदयू को कैबिनेट में एक ही मंत्री पद दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जदयू प्रमुख नीतीश इसी बात से नाराज हैं।

विज्ञापन


इस मामले में नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जदयू इस बार मोदी सरकार का हिस्सा नहीं रहेगी। हालांकि पार्टी, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में बनी रहेगी। इस नाराजगी से इतर नीतीश कुमार पीएम मोदी और नए कैबिनेट के शपथग्रहण में शामिल होने भी पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे(भाजपा) जदयू से केवल एक व्यक्ति को कैबिनेट में जगह दे रहे थे। ऐसे में यह 'सरकार में जदयू की केवल सांकेतिक भागीदारी' होती। हमने उन्हें बता दिया कि हमें(जदयू को) इसकी आवश्यकता नहीं है। नीतीश ने कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। हम दुखी नहीं है और पूरी तरह एनडीए के सपोर्ट में हैं। हमलोग(भाजपा-जदयू) साथ काम कर रहे हैं और इसमें कोई संशय नहीं है।

मालूम हो कि कैबिनेट में जदयू कोटे से मंत्री बनाए जाने को लेकर नीतीश कुमार बुधवार को अमित शाह के घर पहुंचे थे और लंबी बातचीत की थी। नीतीश संग बातचीत के तुरंत बाद अमित शाह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे और कयास लगाए जा रहे थे कि इसी मुलाकात में गठबंधन के लिए कैबिनेट का फॉर्मूला तय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed